रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स ने ‘केयर कनेक्ट’ का सफल आयोजन कर मरीजों के साथ मनाया स्वास्थ्य, विश्वास और नई शुरुआत का उत्सव

रायपुर, 1 अगस्त 2026: मरीजों की देखभाल को केवल ऑपरेशन और उपचार तक सीमित न रखते हुए, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स, रायपुर ने हृदय शल्य चिकित्सा (हार्टसर्जरी) करा चुके मरीजों के लिए विशेष कार्यक्रम ‘केयरकनेक्ट’ का सफल आयोजन किया।इस आयोजन का उद्देश्य मरीजों की प्रेरणा दायक स्वास्थ्य यात्रा का सम्मान करना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा चिकित्सकों और मरीजों के बीच विश्वास एवं आत्मीयता के रिश्ते को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।कार्यक्रम का नेतृत्व देश के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. विनोद आहूजा एवं डॉ. कल्पेश अग्रवाल ने किया। दोनों विशेषज्ञों ने मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद करते हुए हृदय शल्य चिकित्सा के बाद नियमित फॉलो-अप, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय पर दवाइयों के सेवन तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।‘केयरकनेक्ट’ को पारंपरिक चिकित्सा संगोष्ठी से अलग एक प्रेरणा दायक एवं सहभागिता पूर्ण कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। इस दौरान सफल मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार समय पर उपचार, परिवार के सहयोग और चिकित्सकों के मार्गदर्शन से उन्होंने एक स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की ओर सफल वापसी की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, प्रेरक संवाद, मनोरंजक गतिविधियाँ एवं सहभागिता पूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।इस अवसर पर मरीजों को उन चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से पुनः मिलने का अवसर मिला, जिन्होंने उनके उपचार के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम का समापन हाई-टी के साथ हुआ, जहाँ सभी ने आत्मीय वातावरण में अपने अनुभव साझा किए।इस अवसर पर डॉ. विनोद आहूजा एवं डॉ. कल्पेश अग्रवाल ने कहा कि “हार्ट सर्जरी किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि स्वस्थ, सक्रिय और बेहतर जीवन की नई शुरुआत है।” उन्होंने मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का पालन, समय पर दवाइयों का सेवन, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार का सहयोग और मरीज का आत्मविश्वास दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ की सबसे महत्वपूर्ण आधार शिला है।रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स आज मध्यभारत के अग्रणी हृदय चिकित्सा केंद्रों में से एक है, जहाँ कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्ट(CABG), हार्ट वाल्व रिपेयर एवं रिप्लेसमेंट, जटिल एओर्टिक सर्जरी, जन्मजात हृदय रोगों की सर्जरी तथा री-डूकार्डियक सर्जरी जैसी जटिल प्रक्रियाएँ अत्याधुनिक तकनीक एवं अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा सफलता पूर्वक की जाती हैं।अस्पताल मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी (MICS) के क्षेत्र में भी अपनी विशेष विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से चयनित मरीजों की सर्जरी छोटे चीरे से की जाती है, जिससे दर्द कम होता है, संक्रमण का जोखिम घटता है, अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि कम होती है तथा मरीज शीघ्र सामान्य जीवन में लौट पाते हैं।अनुभवी कार्डियक सर्जनों, विशेषज्ञ एनेस्थीसिया टीम, समर्पित इंटेंसिविस्ट्स एवं प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स लगातार विश्वस्तरीय हृदय चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कर रहा है। वर्षों से छत्तीसगढ़ एवं पड़ोसी राज्यों के हजारों मरीज यहाँ सफल उपचार प्राप्त कर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन जी रहे हैं।‘केयरकनेक्ट’ का सफल आयोजन इस बात का प्रतीक है कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स के लिए उपचार केवल सर्जरी तक सीमित नहीं, बल्कि मरीजों के साथ विश्वास, संवेदनशीलता, सतत मार्गदर्शन और आजीवन सहयोग का एक मजबूत रिश्ता है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हार्ट सर्जरी करा चुके मरीजों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।यह आयोजन स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और जीवन के उत्सव का एक यादगार अवसर बना तथा रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स की “Patient First” सोच को और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करने में सफल रहा।About Ramkrishna CARE HospitalsRamkrishna CARE Hospitals is part of Aster DM Quality Care Limited, one of India’s leading integrated healthcare providers, formed through the merger of Aster DM Healthcare Limited and Quality Care India Limited. The combined network brings together four leading healthcare brands—Aster DM, CARE Hospitals, Evercare and KIMSHEALTH—across 39 hospitals in 28 cities with over 10,600 beds.As one of Central India’s leading tertiary care hospitals, Ramkrishna CARE Hospitals is recognised for managing complex medical and surgical cases across multiple specialties. With advanced technologies, experienced clinicians and dedicated centres of excellence in cardiac sciences, oncology, neurosciences, organ transplantation and critical care, the hospital continues to deliver world-class, patient-centric healthcare with a strong focus on clinical excellence and positive outcomes.


