विश्व

बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान 17 फरवरी को लेंगे शपथ, मोदी को भेजा निमंत्रण

ADs

ढाका । बांग्लादेश में बीएनपी नेता तारिक रहमान 17 फरवरी की शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. नई कैबिनेट के शपथ समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और इसे बड़े कूटनीतिक आयोजन के तौर पर पेश किया जा रहा है.अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने शपथ समारोह में शामिल होने के लिए 13 देशों के सरकार प्रमुखों को निमंत्रण भेजा है. यह कदम बांग्लादेश की नई सरकार की विदेश नीति और क्षेत्रीय संतुलन की दिशा का संकेत माना जा रहा है। जिन देशों को न्योता भेजा गया है, उनमें भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं. दक्षिण एशिया से लेकर पश्चिम एशिया तक के देशों को एक साथ बुलाना इस समारोह को कूटनीतिक रूप से अहम बना रहा है.ढाका में होने वाला यह शपथ समारोह सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे नई सरकार के अंतरराष्ट्रीय संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. खासतौर पर भारत और चीन दोनों को निमंत्रण भेजना क्षेत्रीय संतुलन की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. नई कैबिनेट के साथ शपथ लेने जा रहे तारिक रहमान के सामने घरेलू राजनीति को स्थिर करने, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को संतुलित रखने की बड़ी चुनौती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button