छत्तीसगढ़

मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी राकेश ग्रहकार उर्फ मलिंगा गिरफ्तार

ADs
  • आरोपी के कब्जे से 2 किलो 583ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 1,29,150रूपये किया गया जप्त
  • थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।इसी तारतम्य में दिनांक 14.02.26 को थाना खमतराई की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत खमतराई ओवर ब्रिज के नीचे रेल्वे लाईन के पास में एक व्यक्ति अपने रखे काला रंग के बैंग में मादक पदार्थ गांजा रखकर बचेने के फिराक ग्रहक तलाश रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राकेश ग्रहकार पिता मुकुंद ग्रहकार उम्र 32 वर्ष निवासी रावणभाठा थाना मंदिर हसौद वर्तमान पता बीएसयूपी कालोनी कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर उनके पास रखे काला रंग के बैग से मदाक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया।जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 02.583 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 38,745 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-**01 राकेश ग्रहकार पिता मुकुंद ग्रहकार उम्र 32 वर्ष निवासी रावणभाठा थाना मंदिर हसौद वर्तमान पता बीएसयूपी कालोनी कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button