JCI Raipur Rice City द्वारा 14 फरवरी को “शहीद दिवस” पर भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर।14 फरवरी को JCI Raipur Rice City द्वारा पुलवामा आतंकी हमले के अमर शहीदों की स्मृति में “शहीद दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मोमबत्तियाँ जलाकर उनके बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक एवं राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण रहा। दीपों की रोशनी में जब सभी सदस्य मौन खड़े थे, तो हर आँख में शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना स्पष्ट दिखाई दे रही थी।इस अवसर पर अध्यक्षा शिवांगी मित्रा, मेंटर शेख समीर, प्रोग्राम डायरेक्टर धीरेन्द्र शर्मा जी, हुमा जहरा जी, लीना जी, प्रियांका जी, आकाश जी सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।अध्यक्षा शिवांगी मित्रा ने कहा कि “शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उनका त्याग हमें एकजुट रहकर देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।”मेंटर शेख समीर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मोमबत्तियों की यह लौ केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि यह संकल्प है कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।”कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने देश की सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के मार्ग पर अग्रसर रहने का संकल्प लिया।




