छत्तीसगढ़

बीरेंद्र बहादुर पंचभाई सहित छत्तीसगढ़ के 7 राज्य सेवा अधिकारी बने IAS

ADs

रायपुर। भारत सरकार के Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions के अंतर्गत Department of Personnel and Training ने गजट अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (Select List 2024) के तहत की गई है। अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा इन अधिकारियों की नियुक्ति स्वीकृत की गई है। सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चयनित अधिकारियों को 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध पदोन्नति के माध्यम से IAS कैडर में शामिल किया गया है। इस निर्णय को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि यह न केवल उनके कार्य अनुभव और प्रशासनिक दक्षता की मान्यता है, बल्कि राज्य सेवा से अखिल भारतीय सेवा तक पहुंचने का अवसर भी प्रदान करता है। चयन सूची 2024 में जिन अधिकारियों को IAS अवार्ड मिला है, उनमें इन सभी अधिकारियों ने राज्य प्रशासनिक सेवा में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है। चयनित अधिकारियों में शामिल हैं- 1. तीरथराज अग्रवाल 2. लीना कोसम 3. सौमिल रंजन चौबे 4. बीरेंद्र बहादुर पंचभाई 5. सुमित अग्रवाल 6. संदीप कुमार अग्रवाल Also Read – हाईकोर्ट ने SECL को लगाई फटकार, अनुकंपा नियुक्ति का मामला 7. आशीष कुमार तिकारिहा इन नियुक्तियों में सबसे प्रेरणादायक सफर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई का माना जा रहा है। दुर्ग जिले के निवासी पंचभाई छत्तीसगढ़ में पहले ऐसे अधिकारी बने हैं, जिन्होंने नायब तहसीलदार पद से अपनी सेवा शुरू कर अंततः IAS कैडर तक का मुकाम हासिल किया। उनका चयन वर्ष 1993 में अविभाजित मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार के रूप में हुआ था। इसके बाद उन्होंने अभनपुर सहित विभिन्न स्थानों पर नायब तहसीलदार और तहसीलदार के रूप में सेवाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button