छत्तीसगढ़
लाइवलीहुड कॉलेज के लिए ग्राम सारबहरा में भूमि चयन

- वा आपत्ति 11 मार्च तक आमंत्रित
गौरेला पेंड्रा मरवाही, जिले में लाइवलीहुड कॉलेज भवन के लिए पेंड्रारोड तहसील के ग्राम सारबहरा में शासकीय आबादी भूमि खसरा नम्बर 14/1 एवं 15/1 कुल रकबा 5.00 भूमि का चयन किया गया है। इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति या संस्था को कोई आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्ति लिखित में 11 मार्च 2026 तक न्यायालय तहसीलदार पेण्ड्रारोड में प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।




