भूमिहार समाज के पदाधिकारी मिले पूर्व पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव से

रायपुर। ब्रह्म ऋषि भूमिहार ब्राह्मण समाज रायपुर के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र चंदखुरी में प्रथम श्रेणी अधिकारी एवं पूर्व पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक पल्लव से सौजन्य भेंट की।इस दौरान संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा के हालिया परिणामों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से बिहार राज्य के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। डॉ. अभिषेक पल्लव स्वयं बिहार राज्य से होने के कारण इस विषय पर विशेष अनुभव साझा किया।डॉ. पल्लव ने युवाओं को UPSC जैसी कठिन परीक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतरता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।समाज के पदाधिकारियों ने इस मार्गदर्शन को युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए आभार व्यक्त किया।




