छत्तीसगढ़

ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 समापन एवं प्रस्तावित सुधर्म भवन का शिलान्यास कार्यक्रम 29 मार्च को

ADs

रायपुर l श्री सुधर्म स्थानकवासी जैन श्री संघ रायपुर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर 2026 (22 मार्च से 29 मार्च) समापन एवं प्रस्तावित सुधर्म भवन का शिलान्यास कार्यक्रम आज दिनांक 29.03.26 रविवार समय सुबह 9 बजे से (शिविर समापन) दोपहर 12.36 से भवन शिलान्यास सुधर्म जैन विहार,भैरव सोसाइटी रायपुर में रखा गया है l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रेमचंद जी श्रीश्रीमाल एवं विशेष अतिथि श्री मोतीलाल जी कांकरिया एवं श्री पारसमल जी बोथरा हैउक्त जानकारी देते हुए अजय जैन ने बताया कि विगत 41 वर्षो से श्री सुधर्म परिवार रायपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैl शिविर में अध्यापन खीचन गुरुकुल के ओजस्वी सुश्रावक श्री विद्यासागर एवं सहयोगी टीम जोधपुर द्वारा करवाया गयाl शिविर के लाभार्थी परिवार पूज्य माताश्री स्व. रंभा देवी एवं पूज्य पिताजी स्व. पुखराज जी गोलछा की स्मृति में श्री मूलचंद जी श्री श्रीचंद जी गोलछा परिवार हैकार्यक्रम पश्चात सामूहिक स्वरुचि भोज आयोजन किया गया है lअजय जैन 94252 04050

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button