छत्तीसगढ़

मसीही समाज के जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया

ADs

रायपुर। राजधानी राजातालाब संडे स्कूल ने खजूर रविवार के उपलक्ष में जुलूस निकाला। जुलूस की अगवाई पादरी असीम विक्रम अौर डिक्सन बैंजामिन ने की। अायोजन के दौरान कौमी एकता देखने को मिली। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया।जुलूस शिव मंदिर के पास से बाबा दुकान, जय हिंद चौक, अादर्श चौक अमर चौक, गोपाल स्टोर्स, दुर्गा चौक, इंद्रावती कालोनी, भावे नगर, गांधी चौक होते हुए वापस प्रारंभ स्थल पर समाप्त हुई। जुलूस की अगवानी सीमा डेविड एवं परिवार, शांतिएल जोसफ एवं पूर्व पार्षद अाशा जोसफ परिवार, अरूणा शाह एवं परिवार, बादल पीटर परिवार, शैलवीना सिंह परिवार, मंजू वाघे एवं परिवार, राजेश यादव एवं परिवार, रंजन परिवार, सुमन सिंग परिवार ने फूल-मालाअों, भोजन, स्वलपाहार अौर पेयजल से की। इस मौके पर पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल, पास्ट्रेट कमेटी के मेंबर एडवोकेट संजय नायक, डॉ. रीता चौबे, शोमरोन केजू, नीरज दास, संडे स्कूल सुपरीटेंडेंट डॉ. नेहा पिल्ले, लायलेंन मसीह जयेश छत्रे, स्वाति सालोन, अमन मसीह, दिनेश जे. विक्टर, मोनू डेनिएल, प्रार्थना बेंजामिन, प्रार्थना टंडन, दीपेश छत्रे, अाशीष दास, रीतेश, अमन राय,अाकाश फ्रेंकलीन मेघा फ्रेंकलीन, अभिलाषा दास, श्वेता फ्रेंकलीन समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। नवा रायपुर, डूंडा, शिवानंद नगर, कचना अादि से प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button