छत्तीसगढ़

दिनेश, मुकेश, अमीन, विजय व हितेश क्वार्टर फाइनल में, प्रेस क्लब खेल मड़ई-2ः स्व. रमेश नैयर स्मृति कैरम एकल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले जारी

ADs

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 के तहत आयोजित स्व. रमेश नैयर स्मृति कैरम एकल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले जारी है। सोमवार को खेले गए नॉकआउट दौर के मैच में दिनेश यदु, मुकेश वर्मा, मो. अमीन, विजय यादव, हितेश मेहता व दिनेश पाटकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 के तहत इंडोर गेम का आयोजन किया जा रहा है। कैरम एकल प्रतियोगिता के दूसरे दिन नॉकआउट दौर के कुल 15 मैच खेले गए। इसमें कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिला। अंतिम दौर के मैच में दिनेश यदु ने संदीप वर्मा को 2-0 से, मुकेश वर्मा ने संतोष साहू (जूनियर) को 2-0 से, मो. अमीन ने संजय शुक्ला को 2-0 से, हितेश मेहता ने अनिल पुसदकर को 2-0 से, विजय यादव ने भूपेश जांगड़े को 2-0 से और दिनेश पाटकर ने नागेंद्र वर्मा को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।*नॉकआउट आउट दौर के अन्य मुकाबले के परिणाम*अनिल पुसदकर ने विकास शर्मा को 2-0 से, कौशल तिवारी ने किशन राव लोखंडे को 2-1 से, मुकेश वर्मा ने राजीव रंजन रैना को 2-0 से, संतोष साहू ने त्रिलोचन मानिकपुरी को 2-0 से, नागेंद्र वर्मा ने राजेश सोनकर को 2-0 से, सत्यप्रकाश दुबे ने योगेंद्र मिश्रा को 2-0 से, पंकज चौहान ने शरणजीत सिंह तेतरी को 2-0 से, दिनेश पाटकर ने विनय घाटगे को 2-1 से और भीमराव चंद्रिकापुरे ने विक्रम साहू को 2-0 से हराया। वहीं पलाश तिवारी को वॉओवर मिला।*आज के क्वार्टर फाइनल मुकाबले*1. दिनेश यदु/मुकेश वर्मा (दोपहर 12.30 बजे)2. मो. अमीन/विजय यादव (दोपहर 12.30 बजे)3. हितेश मेहता/दिनेश पाटकर (दोपहर 3 बजे)इसके अलावा अंतिम दौर के शेष तीन मैच भी खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button