माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति द्वारा “गौ सेवा नारायण सेवा” कार्यक्रम का सफल आयोजन


रायपुर। माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं को प्रोत्साहित करने हेतु *गौ सेवा नारायण सेवा* कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह समिति का प्रथम सेवा कार्यक्रम रहा, जिसे सभी सदस्यों के सहयोग, समर्पण एवं उत्साह के साथ अत्यंत सफल बनाया गया।*समिति की अध्यक्षा श्रीमती आशा जी राठी, सचिव स्नेहा जी लाखोटिया, कोषाध्यक्षा ममता टावरी एवं मीडिया प्रभारी चंचल राठी* ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार एवं श्रद्धा की भावना को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम के अंतर्गत चंद्राकर गौशाला जो की अमलीढीह में है ,गौमाता की सेवा की गई तथा गायों को हरी सब्जियाँ, चोकर एवं चारा खिलाया गया। सभी सदस्यों ने पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण के साथ सेवा कार्य में भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने गौ सेवा के महत्व को समझाते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे सेवा कार्यों में भाग लेने का संकल्प लिया।इस गरिमामयी अवसर पर जिला अध्यक्ष अतुल जी टावरी, जिला सचिव अंशुल जी बिड़ला, माहेश्वरी महिला समिति गोपाल मंदिर अध्यक्षा श्रीमती कल्पना जी राठी एवं श्रीमती श्वेता जी राठी , माहेश्वरी युवा मंडल अध्यक्ष जयंत जी मोहता, सचिव राज जी बागड़ी, निखिल जी डागा, दीपक जी लड्ढा, सहित महिला समिति की सलाहकार सविता जी केला, नीलिमा जी लड्ढा, रेखा जी हुरकट, सीमा जी नत्थानी, विद्या जी काबरा की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम संयोजिका शिल्पा जी काबरा एवं जयश्री जी सोनी के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।इस अवसर पर समिति की सक्रिय सदस्याएँ—सुरुचि नत्थानी, नीता गट्टानी, वर्षा मुंधड़ा, विधि लाहोटी, भूमिका नत्थानी, गीतिका चितलांगिया, जयति डागा, निधि चांडक, नम्रताराठी, प्रीति चांडक, अंजलि गिलदा, मेघा दम्मानी, योगिता राठी, रुचिका चांडक, अनुराधा दम्मानी अर्पणा बागड़ी , स्वाती नत्थानी, प्रियंका कहालिया—ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।कार्यक्रम ने न केवल सेवा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया कि सामूहिक प्रयासों से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है।




