छत्तीसगढ़

कैरम एकल खिताब पर पलाश तिवारी का कब्जा, रोमांचक फाइनल में पलाश तिवारी ने दिनेश यदु को 30-26 से हराया

ADs

प्रेस क्लब खेल मड़ई-2ः स्व. रमेश नैयर स्मृति कैरम एकल प्रतियोगिता

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 के तहत आयोजित स्व. रमेश नैयर स्मृति कैरम एकल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मैच में पलाश तिवारी ने दिनेश यदु को 30-26 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। फाइनल मैच में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने टॉस कराकर मैच शुरू कराया। मैच के दौरान प्रेस क्लब महासचिव गौरव शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व प्रेस क्लब सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।बुधवार को खेले गए फाइनल में बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। करीब एक घंटे चले मैच में 14 राउंड तक कड़े मुकाबले हुए। दर्शकों को पूरे समय राउंड-दर-राउंड रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले चार राउंड तक पलाश तिवारी ने 14-0 से बढ़त बनाए रखी। पांचवें राउंड से दिनेश यदु ने खेल में जबरदस्त वापसी की और लगातार जीत हासिल कर मैच का स्कोर 25-28 तक ले जाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। आखिरी राउंड में पलाश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच 30-26 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने कई बेहतरीन स्ट्रोक लगाकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। मैच के निर्णायक किशन राव लोखंडे व लक्ष्मण लेखवानी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button