खेल

कल से महादेव घाट में वॉलीबॉल का महासंग्राम

ADs
  • राजेश मूणत करेंगे उद्घाटन,देश-विदेश के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

रायपुर। हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ, रायपुर द्वारा 3 से 5 अप्रैल तक महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल ग्राउंड में 5वीं ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन 3 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 10 बजे विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर मनोज वर्मा, महेन्द्र औसर (पार्षद द्वय) मोहम्मद अकरम खान, श्री अनुराग राठी संरक्षक, मंगलेस्वर सिंह,जितेन्द्र सिंह, मार्तंड सिंह सचिव, रमाकांत निषाद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।प्रतियोगिता में मास्टर्स 40+ वर्ग के साथ ओपन गर्ल्स स्पर्धा भी होगी। मास्टर्स वर्ग में दुबई, उत्तर प्रदेश, केरल, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, चंडीगढ़, कोरबा, रायपुर और मॉर्निंग क्लब की टीमें भाग लेंगी, जबकि महिला वर्ग में पुणे, हरियाणा, कोलकाता, दिल्ली, आगरा, एसएआई रायपुर और भिलाई की टीमें उतरेंगी।आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कई टीमों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध खिलाड़ी शामिल रहेंगे। मास्टर्स वर्ग में प्रथम पुरस्कार 71,000 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 51,000 रूपए। ओपन गर्ल्स वर्ग में प्रथम पुरस्कार 31,000 रूपए तथा द्वितीय पुरस्कार 21,000 रूपए और शील्ड रखा गया है। आयोजन के बारे जानकारी अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button