

रायपुर। कल शहर के दानिशमंदों ने एक अहम मीटिंग कर बैरन बाज़ार जामा मस्जिद के खातिबो ईमाम, ऑल इंडिया ओलमा एंड मशाएख बोर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष, खलीफा ए शेखुल इस्लाम अल्हाज हाफिज कारी डॉ. मो.इमरान अशरफी साहब को शहर काज़ी नियुक्त किया है। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सलीम राज, शहर सीरत कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल सेठी, वरिष्ठ अधिवक्ता फैसल रिज़वी, आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद सिराज, सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नौमान अकरम हामिद, अब्दुल कलीम भोंदू, बदरुद्दीन खोखर, मो. फुरकान सहित कई मस्जिदों के मुतवल्ली, तंजिमों के अध्यक्ष सहित मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे। सबने एक राय होकर उन्हें शहर काज़ी नियुक्त किया।




