छत्तीसगढ़

गाइडलाइन की दरों में जनहितैषी सुधार के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी से मिलकर आभार व्यक्त किया

रायपुर। विष्णुदेव सरकार द्वारा जमीन,दुकान और मकान के दाम और गाइडलाइन की दरों में जनहितैषी सुधार के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के एक प्रतिनिधिमंडल ने *प्रदेश संयोजक श्री सुभाष अग्रवाल जी* के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के *वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी* से मिलकर आभार व्यक्त किया ।आज व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो से चर्चा में जमीन मूल्यांकन में वर्ग मीटर की जगह पुरानी व्यवस्था लागू करते हुए डिसमिल में मूल्यांकन करने पर वित्त मंत्री जी का आभार प्रकट किया गया, वित्त मंत्री जी ने ने व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो को बताया की 31 दिसंबर तक समितियों के द्वारा प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा जिसके आधार पर आगे गाइडलाइन की दरों में जनहित को ध्यान रखते हुए नई संरचना तैयार कर आम जनता के लिए निर्णय लिए जाएंगे। आज की सौजन्य मुलाकात में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सुभाष अग्रवाल, प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री श्री संतोष वेद, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री नितेश दुबे ,प्रदेश सहकार्यालय मंत्री दिलीप गंगवानी, ललित जैन ,प्रकाश मोरियानी, सतीश छूगानी,शरद जाल समेत अन्य प्रमुख व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय मंत्री नितेश दुबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

ADs ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button