सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम रायपुर की साधारण सभा एवम स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न हुआ


रायपुर। सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम रायपुर की साधारण सभा एवम स्थापना दिवस कार्यक्रम 5 अप्रेल को वृन्दावन हाल सिविल लाइन रायपुर में हर्षोल्लास सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथी आदरणीय श्री पुरन्दर मिश्रा,विशिष्ट अतिथी आदरणीय डाॅ श्री अरविंद नेरल (एम.डी.प्रोफेसर पं .जवाहरलाल नेहरु मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रायपुर) कार्यक्रम में उपस्थित हुए,इनके साथ मंच पर फोरम अध्यक्ष प्रकाश सुरावधनीवार,संस्थापक श्री के.पी.सक्सेना,डाॅ.जे एस ऊरकुरकर,श्री एस के.भार्गव,संरक्षक श्री चतुर्भुज अग्रवाल,श्रीमती अनुराधा खरे (से.नि.जिला सत्र न्यायाधीश)उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सैफी,सं.सचिव श्री पी.के.चटर्जी,कोषाध्यक्ष श्री राणा,श्री नितीश श्रीवास्तव,श्री राकेश खरे,श्री कामले उपस्थित थे। मंच संचालन सचिव श्री राजकुमार शुक्ला ने किया,मुख्य अतिथी विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने फोरम की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवम फोरम को दस लाख रूपये आर्थिक सहयोग देने बाबत मंच पर घोषणा की,मुख्य अतिथी के जाने के पश्चात,विशिष्ट अतिथी डाॅ.अरविंद नेरल सर ने फोरम के80 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों का सम्मान किया (प्रोफेसर श्री बी.के.चौरसिया,राजेन्द्र कुमार शुक्ला चूड़ामणि,श्रीमती पद्मा भार्गव,डाॅ.प्रोफेसर श्रीराम धुप्पड़,श्री भूखन लाल वर्मा,श्री राजकुमार शर्मा),डाॅ.नेरल ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्य योगदान हेतु फोरम महिलाओ का मंच पर सम्मान किया (डाॅ.श्रीमती स्नेहलता पाठक,श्रीमती शकुन्तला तिवारी,श्रीमती नीलम कुशवाहा,श्रीमती मीना वाधवा,श्रीमती सरोज सैफी)डाॅ अरविंद नेरल जी ने सी.सि.वेलफेयर फोरम रायपुर के कार्य कलाप,सामाजिक सेवा की प्रशंसा की,और उनके द्वारा संचालित श्यामनगर वृद्धाश्रम में उपलब्ध हाॅल का उपयोग फोरम की बैठक ,कार्यक्रम हेतु उपयोग कर सकतें हैं सचिव प्रतिवेदन,लेखा जोखा बजट,प्रस्तुत किया गया ,सदस्यों ने इस पर अपने सुझाव विचार प्रस्तुत किये,जिसका अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष ने संतुष्टिकारक जवाब सदन में दिया।श्रीमती किरण पिल्ले श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल,श्रीमती शीलू पटनायक ने फिल्मी गानों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सदस्यों की वाह वाही लूटी तालियां बजाकर हौसलाअफजाई की।कविता पाठ डाॅ.उरकुरकर,राजेन्द्र रायपुरी,छबीलाल सोनी,डाॅ.अनुप चंद जैन,शिवशंकर गुप्ता,राजेन्द्र कुमार शुक्ला,गिरधर पंचाल फिल्मी गाने श्री के के चौबे वी के वाधवा श्रीमती गीता जोतवानी गोपाल जोशीसभा समापन आभार धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सरोज सैफी श्री पी के चटर्जी ने किया दिवंगत साथियों को श्रद्धांजली अर्पित की गयी।




