छत्तीसगढ़

शतरंज में सुखनंदन, अमृतेश्वर, महादेव व शिवम क्वार्टर फाइनल में

ADs

* रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 : स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता आयोजित।

रायपुर। प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 (इंडोर गेम) के तहत आयोजित स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता में शनिवार को नॉकआउट दौर अंतिम चार मैच खेले गए। रोमांचक मुकाबले में सुखनंदन बंजारे, अमृतेश्वर सिंह, महादेव तिवारी और शिवम दुबे ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।प्रतियोगिता के नॉकआउट दौर के अंतिम मुकाबले बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे। इस चरण में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक क्षमता, धैर्य और एकाग्रता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए जोरदार संघर्ष किया। पहले मुकाबले में सुखनंदन बंजारे ने प्रत्युष शर्मा को पराजित किया। मैच की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन खेल के मध्य में सुखनंदन ने आक्रामक चालों से बढ़त बना ली। प्रत्युष ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन सटीक संयोजन और मजबूत एंडगेम के चलते सुखनंदन ने जीत हासिल की।दूसरे मुकाबले में अमृतेश्वर सिंह और राजेंद्र निगम के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों खिलाड़ियों ने रणनीतिक खेल दिखाया, परंतु निर्णायक क्षण में अमृतेश्वर ने अवसर का लाभ उठाते हुए बढ़त हासिल की और अंततः मैच अपने नाम कर लिया।इसी तरह तीसरे मैच में महादेव तिवारी ने लक्ष्मण लेखवानी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती दबाव के बावजूद महादेव ने संयम बनाए रखा और धीरे-धीरे स्थिति अपने पक्ष में कर ली। एंडगेम में उनकी सटीक चालों ने उन्हें जीत दिलाई।चौथे मुकाबले में शिवम दुबे ने प्रकाश शर्मा (सीनियर) को हराया। यह मैच अनुभव और युवा ऊर्जा का रोचक संगम रहा। शिवम ने आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए अनुभवी व सीनियर खिलाड़ी प्रकाश शर्मा के खिलाफ जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल को लेकर खिलाड़ियों और प्रेस क्लब सदस्यों में उत्साह चरम पर है। मैच के निर्णायक विजय मिश्रा, शंकर चंद्राकर, अख्तर हुसैन व विनय घाटगे रहे। *आज के मैच*12 अप्रैल को सभी मैच दोपहर 12 बजे से खेले जाएंगे। टीकम वर्मा/अमृतेश्वर सिंह के बीच।महादेव तिवारी/विकास शर्मा के बीच।. बमलेश्वर सोनवानी/शिवम दुबे के बीच,. सुखनंदन बंजारे/कुलदीप शुक्ला के बीच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button