Newsविश्व

पाकिस्तान में बातचीत का दूसरा दौर संभावित, ट्रंप का कहना है हम बातचीत को तैयार

ADs

पाकिस्तान ने एक बार फिर कूटनीतिक पहल करते हुए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दूसरा दौर आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है. संघर्ष विराम की समय सीमा खत्म होने से पहले इस कोशिश को बेहद अहम माना जा रहा है, जो क्षेत्रीय शांति की दिशा में निर्णायक साबित हो सकती है। इस बैठक में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की भी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, इस्लामाबाद ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के दूसरे दौर की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि हम ईरान से बातचीत के लिए तैयार हैं. अगले दो दिनों में पाकिस्तान में मिल सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आसिम मुनीर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button