विश्व

ईरान अमेरिका युद्ध विराम समझौता होने के आसार, कल फाइनल हो सकता है

ADs

ईरान और अमेरिका के बीच तनावपूर्ण शांति वार्ता 2 के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से नाकेबंदी हटाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि शांति वार्ता नहीं हुआ तो वे ईरान को छलनी कर देंगे। पत्रकारों ने बताया कि ईरान अमेरिका में स्थाई युद्ध विराम के आसार दिख रहे हैं इस संबंध में ट्रंप ने पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को कह भी चुके हैं कि वे हार्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी खत्म करने पर विचार कर सकते हैं। मुनीर ने ट्रंप को बोल चुके हैं कि नाकेबंदी शांति वार्ता में रोड़ा बन रहा है।प्रमुख बातें –

नाकेबंदी जारी: ट्रम्प ने स्पष्ट किया है कि जब तक ईरान के साथ पूर्ण समझौता (Deal) नहीं हो जाता और यह “100% पूरा” नहीं हो जाता, तब तक अमेरिकी नौसेना का होर्मुज पर नाकेबंदी जारी रहेगी।

ईरान की प्रतिक्रिया: ईरान ने इस नाकेबंदी को लेकर निराशा जताई है और बातचीत में अड़ियल रुख अपनाया है। हालाँकि, ईरान ने सीज़फायर के तहत कमर्शियल जहाज़ों के लिए स्ट्रेट को अस्थायी रूप से खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहने पर फिर से तनाव बढ़ गया है।शांति वार्ता का असर: इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता में प्रगति नहीं हो सकी है, क्योंकि ईरान ने अमेरिका की “अतिवादी” मांगों पर आपत्ति जताई है।

सैन्य तनाव:ट्रम्प ने ईरान पर होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने के लिए अमेरिकी नौसेना के इस्तेमाल की बात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button