News

जिम खाना मैदान बैरन बाज़ार में चल रहे मास्टर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मून स्टार टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की

ADs

रायपुर। जिम खाना मैदान बैरन बाज़ार में चल रहे मास्टर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मून स्टार टीम ने शानदार जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। यह फाइनल मैच टीम इंफिनिटी और मून स्टार के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों को जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।मून स्टार को अंतिम ओवर में जीत के लिए 22 रनों की आवश्यकता थी। ऐसे दबाव भरे क्षण में मोहसिन खान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार 4 गगनचुंबी छक्के लगाए और अपनी टीम को 5 विकेट से यादगार जीत दिलाई।इस फाइनल मुकाबले में गणेश यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।जीत के बाद कप्तान अमजद खान ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी टीम ऑनर उबैद खान ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत टीम स्पिरिट, अनुशासन और ऊपर वाले की मेहरबानी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि मून स्टार के सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और अंततः इंफिनिटी को हराकर खिताब अपने नाम किया।फाइनल मैच के दौरान विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।यह टूर्नामेंट जिमखाना मैदान में रात्रिकालीन आयोजन के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सफल आयोजन का श्रेय टूर्नामेंट के सभी कमेटी मेंबर्स को जाता है, जिनमें प्रमुख रूप से काशिफ खान, बाकर अब्बास, जुबैद खान, बाबर अली, आरिश और आसिफ़ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button