छत्तीसगढ़

जीपीएम जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समिति गठित

ADs

   गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में पर्यावरण संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने एक विशेष समिति का गठन किया है। यह समिति सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में गठित की गई है।जारी आदेश के अनुसार समिति की अध्यक्षता जिला कलेक्टर करेंगे, जबकि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा समिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, पर्यावरण विभाग के प्रतिनिधि तथा पर्यटन शाखा के नोडल अधिकारी को शामिल किया गया है।
        समिति की प्रमुख जिम्मेदारियों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन की निगरानी करना, बड़े अपशिष्ट उत्पादकों (बुल्क वेस्ट जनरेटर) पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना, विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करना तथा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना शामिल है। समिति प्रत्येक पखवाड़े अपनी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजेगी। जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से जिले में पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button