अदाणी और अमेरिकी कंपनी जाबिल साथ मिलकर बनाएंगे भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर

अहमदाबाद/ सेंट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा (अमेरिका),15 जून 2026
अदाणी ग्रुप भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के बड़े अमेरिकी समूह जाबिल से हाथ मिलाने जा रहा है। जाबिल इंजीनियरिंग, सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशंस में वैश्विक अग्रणी कंपनी है। इसने आज अदाणी ग्रुप के साथ मिलकर एक रणनीतिक गठबंधन बनाने की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में एक विश्व-स्तरीय, पूरी तरह एकीकृत एआई और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म स्थापित करना है।
यह साझेदारी जाबिल के 60 वर्षों के इंजीनियरिंग और उत्पादन अनुभव को अदाणी ग्रुप के विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर बिज़नेस के साथ जोड़ती है। इससे एआई-रेडी डेटा सेंटर हार्डवेयर की बढ़ती वैश्विक मांग को सीधे पूरा करने में मदद मिलेगी।
इस मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म के तहत भारत में मल्टी‑गीगावॉट क्षमता वाले हाई‑डेंसिटी एआई रैक का निर्माण किया जाएगा। जिससे वैश्विक हाइपरस्केलर, को‑लोकेशन सुविधाओं और एंटरप्राइज डेटा सेंटर्स की महत्वपूर्ण जरूरतें पूरी की जा सकेंगी। इसमें अगली पीढ़ी के लिक्विड‑कूल्ड एआई रैक, सर्वर, स्टोरेज और नेटवर्किंग सिस्टम का उन्नत निर्माण और एकीकरण शामिल होगा, जिसमें आधुनिक SMT (Surface Mount Technology) और जटिल बॉक्स‑बिल्ड प्रक्रियाओं का उपयोग किया जाएगा।
बड़ी साझेदारी का प्लान
यह साझेदारी केवल कंप्यूटिंग रैक तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को शामिल करती है। इसमें पावर डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट (PDU), कूलेंट डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट (CDU), ट्रांसफॉर्मर, स्विचगियर, बस बार और एडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम शामिल होंगे। अदाणी और Jabil मिलकर डिजाइन से लेकर डिप्लॉयमेंट तक एक ऐसा एकीकृत हार्डवेयर इकोसिस्टम तैयार करेंगे, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने वाली कंपनियों को एक ही जगह से पूरा समाधान मिल सके।
यह पहल अगले 7 वर्षों में 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के वैश्विक बाजार को लक्ष्य में रख कर की जा रही है। जो एआई कंप्यूटिंग में बढ़ते निवेश की वजह से तेजी से विकसित हो रहा है। इस समय दोनों कंपनियां अंतिम ऑपरेशनल ढांचे और औपचारिक दस्तावेज तैयार कर रही हैं, ताकि इस मैन्युफैक्चरिंग रोडमैप को तेजी से लागू किया जा सके।
साझेदारी का रणनीतिक महत्व
भारत का डेटा सेंटर बाजार इस समय एक निर्णायक मोड़ पर है और अनुमान है कि 2030 तक इसकी क्षमता 5 से 8 गीगावॉट तक पहुंच सकती है। यह वृद्धि एआई की बढ़ती मांग, क्लाउड सर्विस और डेटा लोकलाइजेशन की जरूरतों की वजह से हो रही है। वैश्विक हाइपरस्केलर कंपनियां भारत में डेटा सेंटर, क्लाउड और एआई इकोसिस्टम में 50 बिलियन डॉलर से ज्यादा निवेश की योजना बना रही हैं। डेटा संप्रभुता पर देश का बढ़ता जोर टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन को भी बदल रहा है। साथ ही डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटक्शन एक्ट की जरूरत देश में हार्डवेयर के स्थानीय उत्पादन की मांग को बढ़ा रही हैं और भारत को एक मजबूत टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग हब बना रही हैं। केंद्रीय बजट 2026 में डेटा सेंटर्स को 2047 तक टैक्स छूट देने का प्रावधान भारत में मैन्युफैक्चरिंग को वैश्विक स्तर पर और प्रतिस्पर्धी बनाता है।
यह गठबंधन अदाणी ग्रुप की 100 बिलियन डॉलर की योजना के अनुरूप है, जिसके तहत 2035 तक 5 गीगावॉट ग्रीन‑एनर्जी आधारित एआई‑रेडी डेटा सेंटर्स विकसित किए जाएंगे और यह पहले से चल रहे अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी सहयोगों को और मजबूत करेगा।
जाबिल ने वित्त वर्ष 2025 में 29.8 बिलियन डॉलर का राजस्व हासिल किया था और वह वैश्विक एआई डेटा सेंटर क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी बनी हुई है। अमेरिका में अपने इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और हेनले एनर्जी ग्रुप और माइक्रोस टेक्नॉलजीज़ के अधिग्रहण के बाद, जाबिल इस प्लेटफॉर्म के लिए पावर मैनेजमेंट और एडवांस थर्मल सॉल्यूशन की मजबूत क्षमताएं लेकर आ रहा है।
मेक इन इंडिया को मिलेगा ज़ोर
यह गठबंधन “मेक इन इंडिया” अभियान के अगले चरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य भारत को डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के आयातक से बदलकर एक अग्रणी वैश्विक निर्माता और निर्यातक बनाना है। देश के भीतर उच्च मूल्य वाले और गहरे तकनीकी निर्माण को बढ़ावा देकर यह प्लेटफॉर्म वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूत करेगा, हजारों उच्च‑कुशल इंजीनियरिंग नौकरियां पैदा करेगा और भारत में एक मजबूत, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त इकोसिस्टम तैयार करेगा।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इस साझेदारी के बारे में कहा “दुनिया एक ऐसे इंटेलिजेंस रेवोल्यूशन में प्रवेश कर रही है, जो पहले की किसी भी औद्योगिक क्रांति से अधिक गहरा है। जो देश ऊर्जा और कंप्यूटिंग के बीच संतुलन को सही तरह समझ और लागू कर लेंगे, वही आने वाले दशक को दिशा देंगे।
भारत के पास नेतृत्व करने की खास क्षमता है। जाबिल के साथ हमारा यह गठबंधन भारत की पूरी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर श्रृंखला बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है- ग्रीन पावर उत्पादन से लेकर विश्वस्तरीय हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग तक।
हम मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत एआई युग में केवल उपभोक्ता न रहे, बल्कि निर्माता, निर्माणकर्ता और निर्यातक के रूप में उभरे।”
जाबिल के सीईओ माइक दास्तूर ने कहा कि अदाणी ग्रुप के साथ यह रणनीतिक सहयोग हमारे प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत हम एआई इकोसिस्टम में ग्राहकों को लंबे समय तक मूल्य देने के लिए प्रोडक्ट के पूरे जीवनचक्र में स्केलेबल समाधान उपलब्ध कराते हैं।
जाबिल के 60 से अधिक वर्षों के इंजीनियरिंग अनुभव और उन्नत मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को अदाणी के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा प्लेटफॉर्म के साथ जोड़कर हम भारत और दुनिया भर में हाइपरस्केलर और एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए रैक स्तर तक बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे।
जैसेजैसे भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एआई बाजारों में से एक बन रहा है, देश की कुशल कार्यशक्ति और अनुकूल कारोबारी माहौल इस सहयोग को और आकर्षक बनाते हैं।
अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड के बारे में:
अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड (एईएल), अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी है, जो भारत के सबसे बड़े व्यावसायिक समूहों में से एक है। वर्षों से कंपनी ने नए और उभरते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवसायों को विकसित करने पर ध्यान दिया है। इन व्यवसायों को मजबूत और बड़े स्तर तक पहुंचाने के बाद उन्हें अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों के रूप में स्थापित किया गया है। अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने सफलतापूर्वक कई बड़े और मजबूत व्यवसाय खड़े किए हैं, जिनमें अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स, अदाणी पॉवर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर शामिल हैं। इन व्यवसायों के माध्यम से कंपनी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही, पिछले तीन दशकों में अपने शेयरधारकों को भी उल्लेखनीय लाभ और बेहतर रिटर्न प्रदान किए हैं।
अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ के अगले चरण के रणनीतिक निवेश ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, डेटा सेंटर, सड़क अवसंरचना तथा कॉपर और पेट्रोकेमिकल्स जैसे प्रमुख उद्योगों पर केंद्रित हैं। इन सभी क्षेत्रों में भविष्य में बड़े पैमाने पर विकास और मूल्य सृजन की संभावनाएँ हैं।
अधिक जानकारी के लिए अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:
www.adanienterprises.com
मीडिया से संबंधित प्रश्नों के लिए संपर्क करें: रॉय पॉल, ईमेल: roy.paul@adani.com
जाबिल के बारे में:
जाबिल (एनवायएसई: जेबीएल) में हमें दुनिया के अग्रणी ब्रांडों का विश्वसनीय साझेदार होने पर गर्व है। कंपनी व्यापक इंजीनियरिंग, सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग समाधान प्रदान करती है।
60 से अधिक वर्षों के अनुभव और दुनिया भर में 100 से अधिक साइट्स के व्यापक नेटवर्क के साथ, जाबिल वैश्विक पहुंच को स्थानीय विशेषज्ञता के साथ जोड़ते हुए ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप बड़े पैमाने पर लागू किए जा सकने वाले तथा अनुकूलित समाधान उपलब्ध कराती है।
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें:
www.jabil.com
मीडिया संपर्क
तैमूर आयदिन
सीनियर डायरेक्टर, एंटरप्राइज़ मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशंस, जाबिल
ईमेल: publicrelations@jabil.com
भविष्य संबंधी वक्तव्य
इस प्रेस विज्ञप्ति में कुछ भविष्य संबंधी वक्तव्य शामिल हैं, जिनमें अदाणी समूह के साथ संभावित रणनीतिक सहयोग से संबंधित बयान भी शामिल हैं। ये वक्तव्य वर्तमान अपेक्षाओं, पूर्वानुमानों और धारणाओं पर आधारित हैं तथा इनमें ऐसे जोखिम और अनिश्चितताएं निहित हैं, जिनके कारण वास्तविक परिणाम और उपलब्धियां वर्तमान अपेक्षाओं से काफी भिन्न हो सकती हैं। संभावित साझेदारी से जुड़े ऐसे वक्तव्य कई कारकों से प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें कोई ऐसी घटना, परिवर्तन या परिस्थिति उत्पन्न होना शामिल है, जिसके कारण प्रस्तावित गठबंधन पर कार्य समाप्त हो जाए; सहयोग से संबंधित बाध्यकारी समझौते पर संतोषजनक रूप से बातचीत कर उसे अंतिम रूप देने में असफलता; संभावित साझेदारी से उत्पन्न होने वाली अप्रत्याशित लागतें या देनदारियां; आर्थिक, बाजार, राजनीतिक या सामाजिक परिस्थितियों में होने वाले बदलाव; तथा भविष्य में लागू होने वाले नियामकीय या विधायी कदम, जो संबंधित पक्षों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसे अन्य कारकों का विवरण जेबिल की 31 अगस्त 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष की फॉर्म 10-के वार्षिक रिपोर्ट तथा अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के समक्ष दायर अन्य दस्तावेजों में उपलब्ध है। जाबिल इन भविष्य संबंधी वक्तव्यों को अद्यतन या संशोधित करने के लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी या बाध्यता स्वीकार नहीं करती है।




