21 जून को छग कलार समाज रायपुर (शहर मंडल) द्वारा विशुद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ कलार समाज रायपुर (शहर मंडल) द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए “विशुद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2025” का आयोजन दिनांक 21 जून 2026, रविवार को किया जा रहा है। यह इस वर्ष का द्वितीय परिचय सम्मेलन होगा।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक मंच पर लाकर उन्हें अपने अनुकूल जीवन साथी चुनने का अवसर प्रदान करना है। समाज समिति ने निर्णय लिया है कि कार्यक्रम को पूर्णतः गैर-राजनीतिक रखा जाएगा तथा किसी भी प्रकार के भाषण का आयोजन नहीं होगा।
*कार्यक्रम का विवरण:**दिनांक:* 21 जून 2026, रविवार *समय:* प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक *स्थान:* कलार समाज भवन, शीतला चौक, डंगनिया, रायपुर (छ.ग.)
*महत्वपूर्ण निर्देश:*1. कार्यक्रम में केवल विवाह योग्य युवक-युवती अपने अभिभावक के साथ ही प्रवेश कर सकेंगे। अभिभावक के बिना प्रवेश निषेध है।2. सभी प्रतिभागी अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो साथ अवश्य लाएं।3. समाज के विकास हेतु सुझाव एवं विचार लिखित रूप में समाज पटल पर रखे जा सकते हैं।4. कार्यक्रम में दोपहर चाय-नाश्ते की व्यवस्था रखी गई है। सभी से समय का विशेष ध्यान रखने का आग्रह है।5. अखिल भारतीय स्तर से समस्त कलार वर्ग के स्वजातीय बंधु सादर आमंत्रित हैं।आयोजक समिति ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
*आयोजक समिति:* *श्री विकास चन्द्र सिन्हा* – प्रधान संपादक *श्री अमरकांत सिन्हा* – प्रधान संयोजक *श्री पूना राम सिन्हा* – मंडलेश्वर, शहर मंडल रायपुर *डॉ. कौशल सिन्हा* – सचिव *श्री भोलेश डड़सेना* – कोषाध्यक्ष *छत्तीसगढ़ कलार समाज रायपुर (शहर मंडल)* *संपर्क:* 9039044994




