भारत

1 मुहर्रम और दार-उन-नदवा की यादें: मक्का की एक अहम ऐतिहासिक निशानी

ADs

1 मुहर्रम को खाना ए काबा का गिलाफ बदला गया तब टॉप फ्लोर से तस्वीर मैने लिया था।जिस जगह को घेरा गया है, उस जगह के बारे में बताया गया है कि उसे दार अन नदवाह कहते हैं, जहां कुरैश के खास लोग ज़रूरी मीटिंग करते थे।

मक्का मुकर्रमा में मेरे आका पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की दावत तेज़ी से फैल रही थी, लोग मेरे आका के बातों से मुतआसिर हो रहे थे। और कुरैश के कुफ़्फ़ार इस बात को बहुत बड़ा खतरा मानते थे।

तो एक रात, उन्होंने यह पता लगाने के लिए एक मीटिंग बुलाई कि पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से कैसे निपटा जाए।

जो आइडिया सुझाए गए वे थे:

  • उन्हें कैद करना
  • उन्हें निकाल देना।

लेकिन इबलीस एक बूढ़े आदमी के शक्ल में आया, और इन सभी के आइडियाज़ को खारिज कर दिया, और एक और भी बुरा आइडिया पेश किया कि मेरे आका पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को (माज़अल्लाह) खत्म करने की, जान से मारने की।

इब्लीस के इस आइडिया को कुरैश के सभी कुफ़्फ़ार मान गए, और उन्होंने प्लान को लागू करने की कोशिश की, लेकिन अल्लाह ने मेरे आका पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को बचा लिया, कुरैश के कुफ़्फ़ार आपका कुछ नहीं कर सके।
दार अन नदवाह की जगह अल मस्जिद अल हरम के उत्तरी हिस्से में थी, और इसे हिजरी की दूसरी सदी में अबू जाफर अल मंसूर के तौसी में अल मस्जिद अल हरम में शामिल कर लिया गया था।

‘मक्का और मदीना के राज़’ नाम से किताब साया किया गया है जिसमे मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा के बारे में बहुत सारी जानकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button