छत्तीसगढ़

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में यू.सी.सी.(समान नागरिक संहिता) पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन

ADs

रायपुर। 28 जून 2026 रविवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में यू.सी.सी. (समान नागरिक संहिता) विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय अधिकारी एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक आदरणीय इन्द्रेश कुमार जी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर शहर की जामा मस्जिद के मुतवल्ली हाजी मोहम्मद इकबाल (मुन्ना) ने की, कार्यक्रम में राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के मस्जिदों के मुतवल्ली हज़रात तथा समाज के गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इंद्रेश कुमार जी ने बहुत ही सरल और सहज शब्दों में यू.सी.सी. के संबंध में उद्बोधन दिया उन्होंने कहा कि यू.सी.सी. लागू होने से किसी भी समाज को विशेष रूप से मुस्लिम समाज को किसी भी प्रकार के धार्मिक और मौलिक अधिकारों पर कोई रोक नहीं होगी न ही किसी भी समाज को अपने धर्म के अनुरूप इबादत करने में कोई रोक होगी। यू. सी. सी. के सम्बन्ध में कुछ राजनैतिक पार्टियां अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए समाज को भ्रमित कर रही है ऐसी पार्टी ऐसे लोगों से समाज को बचना चाहिए और यू.सी.सी. का अध्ययन करना चाहिए जिससे समाज में आप जागरूकता ला सकते हैं और देश को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुरान में सबसे पहला शब्द इकरा (पढ़ाई) है, इससे प्रेरणा लेकर “हम आधी रोटी खाएंगे बच्चों को पढ़ाएंगे” पैगम्बर साहब ने कहा कि जिस देश में रहो उससे मोहब्बत करो उसके कानूनों का सम्मान करो, हमे कुरान और पैगंबर साहब के बताए हुए इस्लाम पर अमल करते हुए एक अच्छा मुसलमान बन कर समाज के सुधार लाने को आवश्यकता है। यू.सी.सी. एक रिफॉर्म व्यवस्था है जो सभी धर्मों में आई कुछ विसंगतियों को दूर करने में कारगर होगी। प्रश्नोत्तरी में इंद्रेश जी ने बताया कि यूसीसी के नाम से जो भ्रम था उस भ्रम को दूर करते हुए उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का यह अर्थ नहीं कि लोग अपनी धार्मिक परंपराएं छोड़ दें। पूजा पद्धति, रोजा, नमाज, हज, विवाह की धार्मिक रस्में या अन्य धार्मिक मान्यताएं समान नागरिक संहिता से प्रभावित नहीं होगी। मुस्लिम समाज ने यू.सी.सी. का स्वागत किया तीन तलाक और अन्य विषय पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। कार्यक्रम का संचालन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक युनूस कुरैशी ने की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज, महामंडलेश्वर महाराज अजय राम जी, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल, प्रदेश के मुतवल्ली गण शेख मुबीन, हाजी इदरीस मेमन, हाजी बशीर अहमद, मो जिलानी, रिजवान खान, हाजी सैयद मोहम्मद अली, मो जावेद, मो फिरोज, मो अशफ़ाक़ कुरैशी, परवेज सलमानी, मो परवेज, एस के मोबीन के साथ समाज के गणमान्य व प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार जाकिर घुरसेना, जावेद खान,जुल्फिकार भाई, शगुफ्ता शीरीन, शेख आबिद, मो नदीम के साथ अन्य पत्रकारगण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button