लाइफ स्टाइल

किडनी के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक है तरबूज? एक्सपर्ट से जानें

ADs

गर्मियों का मौसम है और इस समय लोग तरबूज खाना फायदेमंद माना जाता है. तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और इसका स्वाद भी मीठा होता है. लेकिन क्या तरबूज किडनी के लिए फायदेमंद है. क्या इससे किडनी को कोई नुकसान तो नहीं होता है. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं. दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में पूर्व डायटिशियन डॉ. अनामिका गौर बताती हैं कि सही मात्रा में तरबूज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

किडनी के लिए भी बात करें तो बूज का सेवन किडनी को नुकसान नहीं करता है. बल्कि ये फायदा कर सकता है. तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इससे ये किडनी को फायदा करता है. चूंकि तरबूज में 90 फीसदी पानी ही होता है तो ये किडनी को हाइड्रेशन देता है. इसमें विटामिन सी भी होते हैं जो स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है. तरबूज में पोटैशियम भी होता है. ये भी सेहत के लिए फायदेमंद है.

क्या किडनी की बीमारियों मरीज खा सकते हैं तरबूज

डॉ. अनामिका बताती हैं कि तरबूज में अमीनो एसिड भी अच्छी मात्रा में होता है. ये अमीनो एसिड किडनी के लिए काफी फायदेमंद होता है. इससे किडनी पर इफेक्ट कम होता है. ये अमीनो एसिड किडनी के स्टोन के खतरे को भी कम करता है. ऐसे में किडनी के मरीज अपने डॉक्टर की सलाह पर सीमित मात्रा में तरबूज का सेवन कर सकते हैं. ये किडनी मरीजों को कोई गंभीर नुकसान नहीं करता है. हालांकि जिन लोगों को किडनी की गंभीर बीमारियां होती है उनको डॉक्टर की सलाह पर ही तरबूज का सेवन करना चाहिए.

तरबूज में पानी ज्यादा है तो क्या ये किडनी को क्लीन करता है

डॉ अनामिका कहती हैं कि तरबूज में पानी होता है, लेकिन ये किडनी को डिटॉक्स करता है ये एक मिथ है. किडनी खुद ही खुद को साफ करती है. इसके लिए अलग से तरबूज खाने की जरूरत नहीं पड़ती है. हां, तरबूज हाइड्रेशन और पोषण में मदद करता है, लेकिन यह किसी किडनी की किसी बीमारी को कम या फिर किडनी को क्लीन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button