इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा बहुआयामी सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया

रायपुर । इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा महासमुंद स्थित आर्ष ज्योति गुरुकुल में सेवा, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित बहुआयामी सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। क्लब की सचिव श्रीमती नेहा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति से हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद गुरुकुल परिसर में 30 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।क्लब द्वारा गुरुकुल को आवश्यक अनाज, 20 ट्यूब लाइट्स, दो कंप्यूटर एवं एक प्रिंटर भेंट किए गए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इस अवसर पर श्रीमती रुचिता राव ने विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सत्र लिया। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर चुनने, लक्ष्य निर्धारित करने तथा आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष श्रीमती पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान पास्ट प्रेसिडेंट श्रीमती संगीता गोयल, श्रीमती पुष्पा मालवीय, श्रीमती गीता जेठानी, श्रीमती पूजा जैन, श्रीमती नम्रता दुबे, श्रीमती सोनिया नाथानी, पास्ट सेक्रेटरी श्रीमती प्रज्ञा नायडू, श्रीमती रूबी साओ, श्रीमती सुषमा अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, श्रीमती रुचिता राव तथा सचिव श्रीमती नेहा अग्रवाल सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं।गुरुकुल परिवार ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। क्लब ने भविष्य में भी शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं समाजसेवा के ऐसे प्रकल्प निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।




