छत्तीसगढ़

मिसाल-ए-दोस्ती: सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बना ‘आदर्श मित्रता सम्मान समारोह’- भाटापारा की 50 साल पुरानी अटूट दोस्ती सम्मानित

ADs

⁠भाटापारा/रायपुर । राजधानी का विमतारा हॉल फ्रेंडशिप-डे पर एक अत्यंत भावुक और ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब ‘आदर्श मित्रता सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। फ्रेंडशिप डे के उपलक्ष्य में ‘सर्व आस्था मंच’ और ‘मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम’ ने ‘आदर्श मित्रता दिवस – एक जश्न-ए-मोहब्बत’ थीम पर प्रेग्राम किया। इसमें भाटापारा की पचास साल पुरानी मित्र मंडली को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर व्यास और मज़हर खान के अलावा आसिफ इक़बाल, गिरीश पंकज, एडवोकेट फ़ैसल रिजवी, सैय्यद अकील ने भी संबोधित किया। समारोह में सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे का अनूठा समागम देखने को मिला, जहाँ समाज की धार्मिक और मजहबी दीवारों को तोड़ते हुए अटूट दोस्ती की मिसाल पेश करने वाले पुराने मित्रों को मंच पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षक पहलू भाटापारा के मेन हिंदी स्कूल के 5वीं कक्षा (वर्ष 1976) के सहपाठियों का सम्मान रहा। यह 5 मित्रों की जोड़ी पिछले 50 वर्षों से हर दुख-सुख में एक साथ खड़ी है:राजेश नामदेव (हिंदू)जॉन राजेश पाल (ईसाई)आलोक मोदी (जैन)परमजीत सिंह छाबड़ा (सिख)डॉ. मंशाउर्रहमान खान (मुस्लिम)प्राथमिक शिक्षा के बाद इन सभी ने हाईस्कूल भाटापारा से अध्ययन किया और कॉलेज के बाद अलग-अलग पेशों में व्यस्त हो गए। इसके बावजूद इनकी आत्मीयता कभी कम नहीं हुई। भाटापारा में रहने वाले मित्र आज भी हर रविवार को नियम से आपस में मिलते हैं।कार्यक्रम के दौरान जॉन राजेश पाल और राजेश नामदेव ने दोस्ती की मजबूती के किस्से सुनाए। उन्होंने कहा कि हमारे माता-पिता, समाज, गुरुजनों और पड़ोसियों से मिली शिक्षा, धार्मिक संस्कार व राष्ट्रप्रेम की सीख की वजह से ही हम सब एकता के सूत्र में बंधे हैं। आगे भी इसी तरह जुड़े रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के दूर-दराज हिस्सों से आए अन्य मित्र जैसे सुनील दुबे, विकास शर्मा, सुधीर मिश्रा, दुर्गेश शुक्ला, दुर्गेश गुप्ता, शिव गुप्ता, देवदत्त मिश्रा, राजेश शुक्ला, गुरूमुख केशवानी, मुरली थारानी, कृष्ण कुमार मुकुंदन आदि भी शामिल हुए।विशेष स्मारिका का विमोचन: शहर की 10 चुनिंदा मित्र जोड़ियों के संघर्ष और अटूट विश्वास की कहानियों को समेटते हुए एक विशेष स्मारिका का प्रकाशन किया गया। इसमें मोहन सैमुएल, रिजवान अली और राजीव शर्मा की 64 वर्ष पुरानी त्रिकोणीय दोस्ती तथा आलोक मोदी एवं साथियों की 50 वर्ष पुरानी मिसाली दोस्ती को प्रमुखता से शामिल किया गया है।नवंबर में मनेगी स्वर्ण जयंती (50वीं वर्षगांठ)गत वर्ष आयोजित रियूनियन में जहाँ 45 पुराने मित्रों का ऐतिहासिक समागम हुआ था, वहीं नवंबर में अपनी ‘मित्रता की 50वीं वर्षगांठ’ को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। सभी पुराने सहपाठी एक बार फिर भाटापारा की पावन धरा पर एकत्रित होकर बचपन की यादों को तरोताजा करेंगे।0 गांधी और ‘सीमांत गांधी’ की दोस्ती : समारोह की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और ‘सीमांत गांधी’ के नाम से मशहूर खान अब्दुल गफ्फार खान को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। दोनों महान विभूतियों की ऐतिहासिक दोस्ती और उनके शांति-सद्भाव के विचारों को याद करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य मात्र औपचारिकता के लिए हाथ मिलाना नहीं, बल्कि दिलों को आपस में जोड़ना था। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को ‘चलो दोस्ती निभाएं, दिलों को मिलाएं’ का संकल्प दिलाया गया।धर्मगुरुओं और विचारकों ने दिया इंसानियत का संदेश :मंच पर विभिन्‍न धर्मों के प्रमुख गुरु और चिंतक एक साथ आसीन हुए। उन्होंने समाज को संदेश दिया कि दोस्ती और इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इनमें स्वामी बृजनाथ आनंद विवेकानंद आश्रम, आर्च बिशप विक्टर हेनरी रायपुर आर्च डायसिस एवं नंदलाल प्रवक्ता, शदानी दरबार ने धार्मिक ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा कि विपत्ति के समय सच्चा मित्र ही भाई से बढ़कर ढाल बनता है।गिरीश पंकज वरिष्ठ पत्रकार, जनाब हसन अली पूर्व अध्यक्ष, उर्दू अकादमी, फैसल रिजवी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं डी.आर. महापात्रा ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सौहार्द में मित्रता की भूमिका पर प्रकाश डाला।फादर सेबेस्टियन पी. सचिव, सर्व आस्था मंच) ने कहा, “मोहब्बत से जुड़ी सच्ची दोस्ती ही वास्तव में इंसानियत की सबसे बड़ी खूबसूरती है।” इस मौके पर आकाशवाणी के पूर्व डायरेक्टर हसन खान साब, एडवोकेट सैयद ज़ाकिर अली, सरदार मनमोहन सिंह सैलानी, चश्मा घर मालवीय रोड वाले चोपड़ा जी,शकील अहमद मिराजी, एम ए हाशिम, हाजी रफीक खान, शेख आबिद, एम के गौरी सहित काफी तादात में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button