जीके इलेक्ट्रिक और प्रॉस्पैरिटी फाइनेंस के बीच ऐतिहासिक साझेदारी: ग्रीन इंडिया और स्वरोजगार की ओर एक और बड़ा कदम*

*रायपुर। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही जीके इलेक्ट्रिक ने ग्राहकों को आसान एवं सुलभ फाइनेंसिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रॉस्पैरिटी (ProsParity) फाइनेंस के साथ रणनीतिक MOU पर हस्ताक्षर किए।इस अवसर पर प्रॉस्पैरिटी फाइनेंस के डायरेक्टर श्री हाकम सिंह धाकर सहित दोनों कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।यह साझेदारी 5000+ खुशहाल ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करते हुए अधिक लोगों को ई-वाहनों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने और ग्रीन इंडिया के लक्ष्य में योगदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।जीके इलेक्ट्रिक के डायरेक्टर श्री पुनीत परवानी ने बताया कि वर्तमान में जीके इलेक्ट्रिक की उपस्थिति छत्तीसगढ़ एवं विदर्भ में है और जल्द ही मध्यप्रदेश एवं ओडिशा में भी विस्तार किया जा रहा है।उन्होंने कहा, “तीन पहिया वाहन उद्योग में सर्वोत्तम सेवा और ग्राहक अनुभव प्रदान करना, अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना और एक स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में योगदान देना हमारा उद्देश्य है।”




