लालपुर स्कूल के कुल सात बच्चे नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप एग्जाम NMMSE 2026 में चयनित

रायपुर । शासकीय स्कूल लालपुर के कुल सात बच्चों का चयन नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा NMMSE 2026 में हुआ है, प्रतिवर्ष शासकीय स्कूल लालपुर के बच्चे इस प्रतिष्ठित परीक्षा जो कक्षा आठवीं के स्तर पर ली जाती है उसमें चयनित होते हैं जिसमें बच्चों को प्रतिमाह कक्षा 9 वी से 12 वीं तक 1000 रुपये की छात्रवृत्ति केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त होती है कुल 48000 रुपए बच्चों को अंत तक प्राप्त होंगे, जो आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है, इन आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के सहारे की लाठी बने शासकीय लालपुर स्कूल में कार्यरत शिक्षक सुभाष साहू,उनके मार्गदर्शन एवं अध्यापन से ये सभी बच्चे चयनित हुए तथा चयनित बच्चों के नाम इस प्रकार है,खुशी यादव पिता शत्रुहन यादव,दिव्या साहू पिता भारत भूषण साहू,चाँदनी साहू पिता तुलसी राम साहू, जयेश साहू पिता दौलत राम साहू, दीपांशु चौधरी पिता प्रकाश चौधरी, काव्या मधुकर पिता बाबूलाल मधुकर,नोबेल साहू पिता कामता प्रसाद साहू का चयन हुआ इन बच्चों के चयन से लालपुर क्षेत्र वासी, पालक एवम् प्राचार्य अंजुलता सारस्वत बच्चों एवं उनके शिक्षक सुभाष साहू के इस अभूतपूर्व प्रयास व सफलता पर गौरवान्वित है तथा उन्होंने सभी बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




