Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, आज 17 फरवरी 2026

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 17 फरवरी 2026
मूलांक 1 कार्यक्षेत्र में आज अपना प्रभाव दिखाने का दिन है। आज आप काफी मजबूत महसूस करेंगे और साथ ही करियर से जुड़े बड़े फैसले भी ले सकते हैं। ध्यान रखें कि आत्मविश्वास अच्छी बात है, पर कोई भी निर्णय अहंकार में आकर न लें। सेहत के लिहाज से काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए खुद को बहुत ज्यादा थकाएं नहीं और थोड़ा आराम भी जरूर करें। कामकाज का बोझ रहोगा, लेकिन कोशिश करें कि अपनों के लिए भी समय निकालें ताकि रिश्तों में सौहार्द बना रहे। आज फाल्गुन अमावस्या के दिन जरूर सुनें यह पौराणिक व्रत कथा
मूलांक 2 टीम के साथ मिलकर काम करने से आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी सीमाओं का ध्यान रखते हुए दूसरों की मदद करें और सबके साथ आगे बढ़ें। आज आप स्वभाव में थोड़े भावुक महसूस कर सकते हैं, इसलिए अपने आसपास का माहौल शांत रखने की कोशिश करें। खुल कर बातचीत करने से रिश्तों में और अधिक निकटता व गहराई आएगी। अपने पार्टनर का साथ आपको सुकून और सुरक्षा का अहसास देगा।
मूलांक 3 आपकी क्रिएटिविटी आज काम आएगी और नए विचार सफल होंगे, लेकिन काम को लेकर आज आपको थोड़ा गंभीर होना पड़ेगा। अपनी योजनाओं पर विशेष ध्यान दें। दिमाग में एक साथ बहुत सारी बातें चल सकती हैं, इसलिए मन को शांत करने के लिए ध्यान लगाना फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में गंभीर बातों को हंसी-मजाक में न टालें। संबंधों में थोड़ी समझदारी और गहराई से काम लेना आज जरूरी है। आज फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
मूलांक 4 मैनेजमेंट और धन से जुड़े कामों के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। आपकी सोच और विचार आज न सिर्फ आपको बल्कि आपके साथ जुड़े हुए लोगों को भी अच्छे परिणाम दिलाएगी। सेहत के लिहाज से काम और आराम के बीच सही संतुलन बनाकर रखें। शरीर को जरूरत से ज्यादा न थकाएं, आज आपका व्यवहार थोड़ा सख्त रह सकता है। इसलिए कोशिश करें कि अपनों के साथ प्यार और नरमी से पेश आएं। वाणी की कोमलता घर के माहौल को खुशनुमा बनाएगी।
मूलांक 5 आज आपके लिए थोड़ा रुककर और सोच-समझकर चलने का दिन है। यदि आप पूरे अनुशासन के साथ काम करेंगे, तो भविष्य में इसका बड़ा फायदा होगा। सेहत के मामले में मन में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है, इसलिए ध्यान लगाना और मन को केंद्रित करने की कोशिश करना मानसिक शांति के लिए अच्छा रहेगा। बिना सोचे-समझे गुस्से में आकर कुछ न बोलें, रिश्तों में धीरज और शांति बनाए रखें, इससे आपसी तालमेल बेहतर होगा।
मूलांक 6 आज का दिन अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने वाला दिन है। कार्यक्षेत्र में दूसरों की मदद जरूर करें, पर ध्यान रखें कि इस चक्कर में आप खुद की सेहत को नजरअंदाज न करें। अधिक काम की वजह से मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए अपने आप को समय समय पर ब्रेक दें । आपका, अपने निज जनों के प्रति स्नेह आज एकदम अलग ही देखने को मिलेगा।
मूलांक 7 आज आपको करियर और पैसों से जुड़े मामलों में बहुत स्पष्टता मिलेगी। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अच्छी रिसर्च और जांच-पड़ताल जरूर करें। अच्छी सेहत के लिए थोड़ा समय अकेले बिताना और ध्यान लगाना आपको मानसिक शांति और नई ऊर्जा देगा। आज आप शायद थोड़ा अकेला रहना पसंद करें, अपने पार्टनर को यह बात प्यार से समझाएं ताकि आप दोनों के बीच गलतफहमी पैदा न हो। सौम्य, सवेदनशील बातचीत सभी स्थितियों में सहायक होती है।
मूलांक 8 आज का दिन पूरी तरह आपका है। करियर में बड़ी तरक्की होने और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के अच्छे संकेत हैं। अपने काम का संचालन मजबूती और आत्मविश्वास से करें। काम की अधिकता होने की वजह से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए बीच-बीच में आराम करना बिल्कुल न भूलें। अपनी शक्ति और अधिकार के साथ-साथ अपनों के प्रति थोड़ा प्यार और कोमलता भी दिखाएं, इससे आपका सम्मान और बढ़ेगा
मूलांक 9
आज अपनी काबिलियत और ज्ञान की शक्ति को दूसरों की भलाई में लगाएं। आपका मार्गदर्शन दूसरों के बहुत काम आएगा और इससे आपको गहरा संतोष मिलेगा। आपकी इमोशनल ऊर्जा भी बहुत अच्छी रहेगी। खुद को मानसिक रूप से ज्यादा न थकाएं। पुरानी कड़वाहट या बातों को भूलकर सबको माफ करना रिश्तों में बड़ा सुधार लाएगा और आपके मन को शांति देगा।




