छत्तीसगढ़

गलत जानकारी देकर एसआईआर में नाम कटवाने की फर्जी शिकायतकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

ADs ADs

कवर्धा। कवर्धा शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों ने कलेक्टर, एसडीएम और निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पत्र देकर मुतवल्ली हनीफ खान, युनुस रज़ा, मोहम्मद जुनेद हिंगोरा ने मांग की कि एसआईआर में कवर्धा शहर के कुछ वार्डो में कुछ लोगों के नाम काटने की फर्जी शिकायत कर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि वे सब कवर्धा के विभिन्न वार्डों के स्थायी निवासी हैं यहां पर उनका मकान दुकान और व्यापार है, वे जन्म से कई पीढ़ी से यहां निवासरत हैं। इसके बावजूद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से भ्रामक जानकारी देकर मतदाता पुनरीक्षण में कटवाने हेतु दिया है। ऐसे फर्जी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button