छत्तीसगढ़
1024अर्घ्य अर्पण के साथ पूर्ण आहुति हवन के साथ विधान संपन्न


रायपुर।अमलतास केसल,कचना स्थित 1008 श्री मुनि सुब्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय अनादि सिद्ध “” श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान “” में 1024 विशेष अर्घ्य अर्पण एवं पूर्ण आहूति हवन के पश्चात सम्पन्न हुआ. उपरोक्त जानकारी मंदिर के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने दी।
विधि कारक स्वरुप भाई सुरेश भाई मोदी ने बताया कि उपरोक्त विधान कार्तिक, फाल्गुन और आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से प्रारंभ किए जाते हैं।
आदि सिद्ध “श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान” जो कि हुंडवसर्षिनी काल में ” महासति मैना सुन्दरी और कोटिभट्ट श्रीपाल “के निमित्त किया जाता है, की किस तरह मैना सुंदरी ने अपने पति श्रीपाल के कुष्ठ रोग को सिद्ध यंत्र के अभिषेक के जल दूर किया था विधान के अंतिम दिवस सहस्त्र नामावली के साथ 1024 विशेष अर्घ्य एवं पूर्णाहुति हवन किया गया।
विजय जैन
91112 10123




