छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ गुलामाने गरीब नवाज कमेटी, रायपुर की जानिब से हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रअ की छठ शरीफ के मौके पर फातिहा लंगर और हज पर जाने वाले हाजियों का इस्तकबाल किया गया

ADs

रायपुर। छत्तीसगढ़ गुलामाने गरीब नवाज कमेटी, रायपुर (छत्तीसगढ़) की जानिब से हिंदल वली, अताए रसूल, हजरत गरीब नवाज रहमतुल्ला अलैह की छठ शरीफ के मौके पर फातिहा एवं लंगर का आयोजन बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ किया गया।इस पवित्र अवसर पर हज पर जाने वाले हाजियों का इस्तकबाल (स्वागत) भी किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में हाजी साहबान एवं आम लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष अब्दुल कासिम जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हजरत गरीब नवाज रहमतुल्ला अलैह का जीवन हमें इंसानियत, भाईचारे और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ाते हैं।सदर इमरान अशरफी जी ने अपने संबोधन में कहा कि गरीब नवाज का पैगाम पूरी दुनिया के लिए मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि हम उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में अमन और भाईचारा कायम रखें।इसके पश्चात यंग तूफान कबीले के सदर शेख अजहर भाई ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमें हमेशा एक-दूसरे के साथ मिलकर रहने की प्रेरणा देते हैं।इस आयोजन में प्रमुख रूप से हाजी गफ्फार भाई, राहिल राउफी भाई, बबला मामा, इमरान अशरफी, तारिक साहब, अब्दुल हक, अतीक भाई, कमर भाई, सादिक राठौर जी, अमजद भाई, वकील साहब, अमीन लाइट एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए लंगर का वितरण किया गया और देश की तरक्की एवं खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button