रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) की बोर्ड बैठक संपन्न

रायपुर। रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हाल ही में आयोजित RADA ऑटो एक्सपो की ऐतिहासिक सफलता पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और एक-दूसरे को बधाई दी।बैठक की शुरुआत अध्यक्ष श्री रविंदर सिंह जी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर श्री अमर पारवानी, श्री अनिल अग्रवाल, श्री मनीष राज सिंघानिया, श्री विवेक गर्ग, श्री कैलाश खेमानी, श्री विवेक अग्रवाल, श्री सुरिंदर आहूजा एवं श्री अभिनव ऋषि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में सभी सदस्यों ने ऑटो एक्सपो के सफल आयोजन के अपने अनुभव साझा किए और इस उपलब्धि को टीमवर्क का परिणाम बताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं आरटीओ विभाग का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।बैठक के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर की वर्तमान स्थिति एवं बाजार की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने बताया कि इस बार RADA ऑटो एक्सपो में 61,000 से अधिक वाहनों की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले एक्सपो की तुलना में 100% की अभूतपूर्व वृद्धि है।अंत में, सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह के सफल आयोजनों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।




