छत्तीसगढ़

बालोद में शिक्षक की बेरहमी, 12 वर्षीय छात्र की पिटाई पर केस दर्ज

ADs

बालोद । जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित एक मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शॉर्ट रिसेस के बाद छात्र के एक मिनट देर से कक्षा में पहुंचने पर शिक्षक ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। घटना में छात्र के सिर में चोट आई, जिसके बाद उसका अस्पताल में उपचार कराया गया।

परिजनों के अनुसार, स्कूल में पदस्थ शिक्षक लोकेश्वर निषाद ने छात्र को देरी से आने पर पहले अपशब्द कहे और फिर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान छात्र के सिर में चोट लगने पर उसे तत्काल डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना के बाद छात्र के परिजनों ने डौंडीलोहारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) और 296 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों में नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button