विश्व

होर्मूज पर ईरान की जीत ट्रंप अब अपनो पर बौखला रहे: US के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन

ADs

2 अप्रैल को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान- इजरायल संघर्ष के बीच देश को संबोधित किया था। इस पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रंप की बातें समझ से परे है। अब ट्रंप हार का गुस्सा अपनी टीम पर उतार रहे हैं। इसके अलावा कहा कि आगे क्या इस युद्ध में होने वाला है, इसका मकसद साफ नहीं लगता। गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में अमेरिकी बढ़त का दावा करते हुए ईरान के खिलाफ हमले तेज करने की चेतावनी दी थी. इसके साथ ही सेना की वापसी के संकेत भी ट्रंप की तरफ से दिए गए थे।

मुझे ट्रंप की बातें विरोधाभासी लगती हैं: जॉन बोल्टन बोल्टन ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि ट्रंप की बातें विरोधाभासी थीं साथ ही यह अंदाजा लगाना मुश्किल है, कि आगे क्या होगा. उनका मकसद इस युद्ध को लेकर साफ नहीं है. उनके संबोधन में उस बुनियादी सवाल का जवाब नहीं मिला है।

युद्ध के क्या लक्ष्य हैं: बोल्टन ने पूछा है कि क्या ट्रंप का मकसद परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाना है? क्या मकसद बैलिस्टिक मिसाइलें हैं? असल में मकसद क्या हैं? मुझे लगता है कि ट्रंप अभी भी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि उनके युद्ध के लक्ष्य क्या हैं? मुझे नहीं लगता कि लोगों को इन ऑपरेशन्स के लिए कोई डेडलाइन या टारगेट डेट तय करनी चाहिए. मुझे लगता है कि आपको इसे एक रणनीतिक कोशिश के तौर पर देखना चाहिए, इसमें समय लगेगा. खासकर इसलिए क्योंकि ऐसा नहीं लगता कि हम जमीन पर अपनी सेना उतारने वाले हैं. यह काफी लंबे समय तक चल सकता है, क्योंकि जैसे-जैसे और टारगेट सामने आएंगे, जैसे-जैसे हमें ड्रोन बनाने की छिपी हुई फैक्ट्रियां मिलेंगी, उन्हें भी खत्म करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button