डा. एन. पी. सिंह IAS (सेवानिवृत्त) चेयरमैन भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया कार्यालय का उद्घाटन


- शंख ध्वनि से हुआ भारतीय शिक्षा बोर्ड कार्यालय का शुभारंभ
रायपुर । भारत सरकार द्वारा गठित एवं पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित स्कूल शिक्षा बोर्ड है, जिसकी रायपुर शाखा कार्यालय का शुभारंभ ABT कॉम्प्लेक्स, वालफोर्ट सिटी, भाटागांव रायपुर में किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.एन. पी. सिंह आईएएस (सेवानिवृत्ति) चेयरमेन भारतीय शिक्षा बोर्ड थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील रामदास अग्रवाल संरक्षक भारत स्वाभिमान ट्रस्ट छत्तीसगढ़ ने किया। विशेष अतिथि के रूप में श्री राजेश सिंह राणा मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा रायपुर छत्तीसगढ़, प्रणव शर्मा सभापति जनपद पंचायत पाटन दुर्ग, संत श्री उदय लाल शदाणी एवम हरिद्वार से पधारे श्री प्रदीप शास्त्री थे। मुख्य आतिथ्य के आसंदी से उद्बोधन देते हुए डॉ. एन.पी. सिंह ने कहा कि भारत की मूल्य का सम्मान करो, भारत के प्रति और पद्धतियों का सम्मान करो परंतु भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत भारत क्या है? भारत कैसा हो ? इसको गढ़ने वाला तैयार करना पड़ेगा, जिसके लिए भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन किया गया है। इस बोर्ड में पढ़ने वाले छात्रों को सनातन एवं वैदिक ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक ज्ञान की प्राप्ति होगी ।अतः पालकों को चाहिए किअपने बच्चों को इस बोर्ड में पढाने का संकल्प ले। इसके पूर्व कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल ने योग ऋषि परम पूज्य स्वामी जी के भारतीय शिक्षा बोर्ड संचालन के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रणव शर्मा ने भारतीय शिक्षा बोर्ड को शिक्षा के क्षेत्र में पतंजलि योग पीठ की नई क्रान्ति की सराहना करते हुए देश की भावी पीढ़ी को तैयार करने की प्रशंसा की । इस दौरान राजेश राणा ने भारतीय शिक्षा बोर्ड के करिकुलम एवम पाठ्यक्रम व पुस्तक को बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए वहुत उपयोगी वताया। इसअवसर पर संत उदय लाल शदाणी जी, एवं हरिद्वार के श्री प्रदीप कुमार शास्त्री जी ने भी संबोधन किया । गौरतलब है कि इस अवसर पर कोसरंगी आश्रम के आचार्य सुरेश जी ने स्वस्ति वाचन किया, साथ ही आश्रम के संन्यासियों ने शंखनाद किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति से जयंत भारती , अनूप बंसल संजय अग्रवाल (रायगढ़ वाले)’एवम प्रहलाद दमाहे , ढालचंद जैन, जे.पी. महामल्ला, विजय लाहोटी डॉ. टी.पी. देवांगन ,विश्राम यादव, राज जैन राजू कोचर, चंद्रमणि, चितरंजन, सावित्री कश्यप, वर्षा जैन, अनिता, सीमा, मधू ,नमिता, हेमा साहू , सुनिता आदि के अलावा अधिक संख्या में साधकगण उपस्थित रहे। छबि राम साहू (सेवानिवृत्ति सहायक प्राध्यापक) को कार्यालय के प्रमुख का दायित्व दिया गया एवं श्री राज जैन को आफिस एक्जीक्यूटिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन छबिराम साहू ने किया ।कार्यालय शाखा के शुभारंभ के अवसर पर यज्ञ हवन के साथ, शंखों की ध्वनि भी की गई।भारतीय शिक्षा बोर्ड से जुड़े संचालक गण एवं विभिन्न विद्यालयों के संचालक एवं प्रचार्य सहित सैकडो भाई- बहने शामिल हुए।
