भारत

सीजेपी डेलिगेशन की सरकार के साथ बैठक जारी, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: हमलावर हुए राहुल गाधी…

ADs

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-जंतर आंदोलनरत छात्रों ने जश्न मनाया. दिल्ली मेट्रो ने मंडी हाउस, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट खोल दिए हैं. लोग जंतर-जंतर से अपने घरों के लिए जाने लगे हैं लेकिन बहुत सारे प्रदर्शनकारी छात्र अब भी वहां मौजूद हैं और कॉकरोच जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल सीजेपी डेलिगेशन की सरकार के प्रतिनिधियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक चल रही है. जंतर-जंतर पर अपील की जा रही है कि सरकार ने आपकी सभी मांगें मान ली हैं, अब आप घर जाइए।

बोले राहुल गांधी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने आंदोलनकारी छात्रों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारी शिक्षा प्रणाली को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है. शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है. सड़कों पर आकर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डटकर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई.’इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘2 मांगें अभी भी बाकी हैं – प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो.’राहुल गांधी ने लिखा, ‘ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है – अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है. इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है. डरो मत!.’धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों के भविष्य की रक्षा करने और राष्ट्रविरोधी ताकतों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे व्यापक छात्र आंदोलन का फायदा उठाने से रोकने के लिए लिया गया है. मोदी सरकार में किसी वरिष्ठ मंत्री का लंबे समय तक चले जन आंदोलन और राजनीतिक दबाव के बीच इस्तीफा देना बेहद दुर्लभ माना जा रहा है।जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही थी। तीसरे दौर की वार्ता से कुछ घंटे पहले प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने साफ कर दिया था कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उनके लिए गैर-समझौतावादी (Non-negotiable) मुद्दा है। धर्मेंद्र प्रधान के लंबे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस्तीफे की घोषणा के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button