क्राइमछत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे पर संजय बाके बिहारी ढाबा मे डीजल चोरी का खेल बेनकाब, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

ADs

बेमेतरा। रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर नंदघाट-चिचोली के समीप स्थित संजय बांके बिहारी ढाबा में कथित रूप से टैंकर से डीजल निकालकर अवैध रूप से बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मौजूद लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की भनक लगते ही ढाबा संचालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे किनारे लंबे समय से अवैध डीजल खरीद-फरोख्त का कारोबार संचालित हो रहा था, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से ईमानदारी से व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि ढाबा संचालक आसपास के लोगों और वाहन चालकों के साथ अक्सर अभद्र व्यवहार करता था और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करता था। पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने ढाबे की गतिविधियों की निरंतर निगरानी एवं विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button