News

सशक्त भारत का निर्माण करने युवा पीढ़ी आएं: उदयभान सिंह चौहान

ADs

रायपुर। छत्तीसगढ़ी समाज के बुद्धिजीवी संघ ने सिद्धार्थ चौक स्थित सभागार में युवा विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का विषय “CG YUVA 2.0: सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण” था।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उदयभान सिंह चौहान ने कहा, “छत्तीसगढ़ को बने 25 वर्ष हो चुके हैं। राज्य निर्माण के साथ हमें युवाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत का निर्माण करना है।” आचार्य अनिमेषानंद अवधूत (प्रकाशन विभाग, एमपीएस) ने अपने संबोधन में युवाओं से आध्यात्मिक और सामाजिक कल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। छत्तीसगढ़ी समाज के रेक्टर आचार्य रितेश्वरानंद अवधूत ने स्थानीय भाषा, योजना, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में स्थानीय लोगों को सशक्त करने पर जोर दिया।
संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ी समाज के चेयरमैन डॉ. सत्यजीत साहू और महासचिव सुबोध देव ने भी अपने विचार साझा किए। आभार प्रदर्शन बुद्धिजीवी संघ के विकास कुमार साहू ने किया। विशेष अतिथि वरिष्ठ इंजीनियर जी.पी. चंद्राकर और के.पी. सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रायपुर भुक्ति प्रधान यदुनाथ, संदीप चौहान, आकाश चंद्रवंशी, डॉ. दीपाली, डॉ. दोलामनी, जितेंद्र बघेल, गुलशन मानसरोवर, कांति साहू, रिया चटर्जी, सत्य प्रकाश चंद्राकर, आदर्श दीक्षित सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button