छत्तीसगढ़
21 से 29 जुलाई तक होगा भव्य आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान

रायपुर: अमलतास केसल, कचना स्थित 1008 श्री मुनि सुब्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टान्हीका पर्व के अवसर पर 21 से 29 जुलाई तक आठ दिवसीय ” श्री सिद्ध चक्र विधान ” कि आराधना की जा रही है। भाई सुरेश मोदी ने बताया कि यह आराधना जैन धर्म की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पुण्यदायि धार्मिक परंपराओं में से एक माना जाता है, जिसमें चारों निकाय के देव पूर्ण भक्ति से नंदीश्वर द्वीप पर आराधना करते है इस हेतु हम सभी बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी साधक सहभागिता कर पुण्य अर्जित करते हैं।उपरोक्त आठ दिवसीय विधान में प्रतिदिन जलाभिषेक ,शान्ति धारा, नित्य पूजन के पश्चात विधि विधान के अनुसार श्री सिद्ध चक्र विधान प्रारंभ होगा। उपरोक्त जानकारी मंदिर के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने दी।विजय जैन 91112 10123




