News

ईरान से दोबारा बातचीत के संकेत, ट्रंप ने कहा- ‘मेरे प्रतिनिधि पाकिस्तान जा रहे हैं, इस बार जेडी वेंस नहीं जाएंगे

ADs

डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, “मेरे प्रतिनिधि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद जा रहे हैं. वे कल शाम बातचीत के लिए वहां पहुंच जाएंगे.”

ट्रंप ने कहा, “हम एक बहुत ही सही और वाजिब डील का प्रस्ताव दे रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि वे इसे मान लेंगे, क्योंकि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो अमेरिका, ईरान के हर एक पावर प्लांट और हर एक पुल को तबाह कर देगा.”

हालांकि, ईरान की आईआरजीसी से जुड़ी तस्नीम न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, जब तक अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी, तब तक ईरान बातचीत के लिए अपने दल को पाकिस्तान नहीं भेजेगा.

न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, “तस्नीम के एक संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, बातचीत के पहले दौर की समाप्ति के बाद हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच एक पाकिस्तानी मध्यस्थ के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान जारी रहा है.”

“ईरानी दल ने इस बात पर जोर दिया है कि जब तक ट्रंप की ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी की घोषणा जारी रहेगी, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी। ईरान के उपराष्ट्रपति मो. रज़ा आरिफ ने अमेरिकी रुख को बचकाना और असंगत बताया उन्होंने कहा कि आज तरफ अमेरिका दबाव में युद्ध विराम और बातचीत चाहता है दूसरी ओर कट्टरपंथी रवैया अपनाता है।

ईरान ने अमेरिका के साथ वार्ता के समय और स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

बीबीसी की फ़ारसी सेवा के मुताबिक़, तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने है कि ईरान और अमेरिका दोनों बातचीत के लिए तैयार हैं, ताकि युद्ध को खत्म किया जा सके। बीबीसी के मुताबिक इस बातचीत में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस नहीं जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button