छत्तीसगढ़
आज सुबह 11 बजे शास्त्री बाजार रायपुर में हुसैनी सबील (सार्वजनिक प्याऊ घर) का उद्घाटन होगा

रायपुर। आल इंडिया ओलमा एंड मशाएख बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष हाफिज कारी डॉ इमरान अशरफी ने बताया कि बोर्ड के जेरे एहतेमाम आज 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे शास्त्री बाजार रायपुर में हुसैनी सबील (सार्वजनिक प्याऊ घर) का उद्घाटन होगा जहां पीने का साफ और ठंडा पानी आम लोगों और राहगीरों को मिलेगा। उन्होंने तमाम लोगों से उदघाटन के दौरान मौजूद रहने की अपील की है।




