छत्तीसगढ़

लोकभवन में गणतंत्र दिवस मिलन समारोह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित गणमान्य अतिथि हुए शामिल

ADs ADs

रायपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के लोकभवन में देर शाम एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। लोकभवन में आयोजित मिलन समारोह में राज्य की राजनीति, प्रशासन और मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही , वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी समारोह में शामिल रहे। मिलन समारोह में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा,एपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता, , गजराज पगारिया, डॉ देवेन्द्र नायक, अशोक बजाज, आकाश विग, जनता से रिश्ता प्रेस के प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता, पत्रकार यशवंत धोटे, जाकिर घुरसेना भी शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button