मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत पांडरवानी में जिला बौद्ध संघ ने सरपंच अनीस खान को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

ADs

बालाघाट। बालाघाट जिला के लालबर्रा बस स्टैंड मे डॉ आंबेडकर की आत्मकद प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर बौद्ध संघ ने बालाघाट जिला के लालबर्रा नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांडरवानी में दिनांक बुधवार 28 जनवरी को ग्राम पंचायत कार्यालय लालबर्रा में सरपंच अनीस खान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि लालबर्रा बस स्टैंड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा छोटी है और काफी पुरानी हो गई है। जिसे देखते हुए जिला बौद्ध संघ इकाई लालबर्रा ने प्रतिमा को बड़ी करने तथा स्थान परिवर्तन की मांग की। इस दौरान भाऊदास मेश्राम, ताराचंद कावडे, लवकुश रंगारे, देवानंद बोरकर, दिगम्बर कोल्हेकर, प्रमोद चौहान, अंजेलाल मेश्राम, विनोद मेश्राम, पुनाराम चौरे, विनोद सेंरे, अभिषेक निकोसे सहित संगठन के लोग मौजूद रहे। सरपंच अनीस खान ने बताया कि उन्हें बालाघाट जिला बौद्ध संघ इकाई तहसील लालबर्रा का आवेदन मिला है। हमारे द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आदम कद मूर्ति लगाने और स्थान परिवर्तन में भी पूरा सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button