भारत

होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर फायरिंग, भारत ने ईरान से मांगा जवाब

ADs

नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने फिर सैन्य नियंत्रण कड़ा कर दिया है, जिससे जहाजों की आवाजाही सीमित हो गई और वैश्विक तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। इन सब के बीच खबर सामने आई है कि होर्मुज के रास्ते में दो जहाजों ने फायरिंग हुई है. इसमें एक भारतीय जहाज भी शामिल है। होर्मुज में बढ़ती सैन्य मौजूदगी से खतरे के संकेत मिल रहे हैं। ईरान ने सामरिक रूप से बेहद अहम होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा अपने नियंत्रण में लेकर तुरंत बंद कर दिया है. इसके साथ ही खाड़ी में तनाव बढ़ गया है। नाकेबंदी के चलते समुद्र में जहाजों की लंबी कतारें लग गई हैं, जबकि वहां से गुजर रहे दो जहाजों पर गोलीबारी की गई है। इन दोनों जहाज पर भारतीय झंडे लगे हुए। इस घटना के बाद होर्मुज के रास्ते से कम से कम दो भारतीय जहाजों ने यू-टर्न लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button