गरियाबंद जिला मे भारतीय बौद्ध महासभा का रविवार को हुआ गठन


-गरियाबंद । छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिला मे भारतीय बौद्ध महासभा का गठन रविवार दिनांक 22 फरवरी 2026 को हुआ जो भारतीय बौद्ध महासभा जिला*गरियाबंद का गठन सर्वसहमति से किया गया जिसके के अध्यक्ष आयु.दीपक मेश्राम जी ,महासचिव आयु.खिलेंद्र कूटारे जी , कोषाध्यक्ष आयु.रमेश वासनीकर जी को सर्व सहमती से निर्विरोध पदाधिकारी बनाये गये.और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयु दिलीप वासनीकर जी विभागीय जाँच आयुक्त, अध्यक्षता आयु बद्रीश सूखदेवे जी,विशिष्ट अतिथि आयु.एस.आर कानडे जी ट्रस्टी भारतीय बौद्ध महासभा,आयु भोजराज गौरखेड़े जी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा छ.ग,गरियाबंद जिला प्रभारी आयु.पालनहार मेश्राम जी,आयु.सुरेंद्र वैद्य जी,शैलेश बड़गे जी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयु.रत्ना मेश्राम जी,जिला अध्यक्षों में आयु.उमेश रावत जी,आयु दिलीप मेश्राम जी*आदि पदाधिकारी शामिल थे.कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से की गयी*.*सभी वक्ताओं ने अपने विचारों से लोगों को संबोधित किया* *नव निर्वाचित पदाधिकारियों को भारतीय बुद्ध महासभा के राष्ट्रीय ट्रस्टी आयु एस आर कानड़े जी के द्वारा पद की शपथ दिलाई गयी.प्रदेश अध्यक्ष आयु.भोजराज गौरखेड़े जी द्वारा तीनो पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।




