छत्तीसगढ़

भारत का चौथा सबसे बड़ा सहकारी बैंक टीजेएसबी की रायपुर में पहली शाखा खुलेगी

ADs

रायपुर। भारत का चौथा सबसे बड़ा सहकारी बैंक टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड, जिसका व्यवसायिक आकार 24,500 करोड़ से अधिक है, ने आज छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा की। यह कदम बैंक के देशभर में बिस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इस संबंध में रायपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शरद गांगल, उपाध्यक्ष श्री वैभव सिंगवी तथा व्यवस्थापकीय संचालक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री निखिल आरेकर ने बैंक की विस्तार योजनाओं और रायपुर शाखा के शुभारंभ के बारे में जानकारी दी।रायपुर शाखा का औपचारिक उद्घाटन 13 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से तथा माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।टीजेएसबी सहकारी बैंक पिछले पाँच दशकों में निरंतर विकास करते हुए महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित पाँच राज्यों में 160 से अधिक शाखाओं के माध्यम से अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित कर चुका है। रायपुर शाखा के शुभारंभ के साथ बैंक छठे राज्य में प्रवेश करेगा, जिससे देशभर में उसकी बढ़ती उपस्थिति और सुदृढ़ होगी।बैंक ने वित्तीय अनुशासन और विवेकपूर्ण बैंकिंग प्रथाओं के माध्यम से एक मजबूत प्रतिष्ठा स्थापित की है। वर्तमान में बैंक का ग्रॉस एनपीए लगभग 3.59% तथा नेट एनपीए 0% है, जो इसकी सुदृढ़ ऋण प्रबंधन प्रणाली को दर्शाता है। इसके साथ ही लगभग 17.48% के पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CRAR) के साथ बैंक वित्तीय रूप से मजबूत और सुबुद्ध पूंजी संरचना बाला संस्थान है, जो उसके सतत विकास को समर्थन प्रदान करता है।टीजेएसबी बैंक डिजिटल बैंकिंग नवाचार के क्षेत्र में भी अग्रणी रहा है। टीजेएसबी बैंक भारत का पहला सहकारी बैंक है जिसने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) / भीम (BHIM) एप्लीकेशन पर अपनी सेवाएं शुरू की, जिससे ग्राहकों को सुरक्षित और सुगम डिजिटल भुगतान सेवाएँ उपलब्ध हो सकीं।बैंच ने अपने डोमेन को “bank.in” में माइग्रेट किया है और ऐसा करने वाला भारत का पहला सहकारी बैंक बना है, जिससे बैंक की डिजिटल पहचान और साइबर सुरक्षा ढाँचा और मजबूत हुआ है।इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र सरकार ने टीजेएसबी बैंक को सरकारी बैंकिंग से संबंधित कार्य करने की अनुमति प्रदान की है, जिसमें एस्क्रो खाते संचालित करना, सरकारी कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाते संभालना, विभिन्न तरकारीविभागों के लिए जमा संग्रह करना तथा सरकारी कार्यालयों, राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों के सभी प्रकार के बैंकिंग लेनदेन हेतु चालू खाते संचालित करना शामिल है। टीजेएसबी बैंक अपने ग्राहकों को विदेशी मुद्रा सेवाएँ (Foreign Exchange Services) भी प्रदान करता है और भारत में विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए बैंक को स्थायी “ Authorized Dealer Category-1” लाइसेंस प्राप्त है। बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति और परिचालन स्थिरता को देखते हुए अग्रणी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी CRISIL ने बैंक को “A1” रेटिंग प्रदान की है।पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शरद गांगल जी ने कहा,“छत्तीसगढ़ में हमारी पहली शाखा का आगामी शुभारंभ टीजेएसबी बैंक की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पिछले पाँच दशकों से बैंक ने विश्वास, पारदर्शिता और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंधों के आधार पर अपनी पहचान बनाई है। रायपुर में अपने संचालन की शुरुआत करते हुए हम व्यक्तिगत ग्राहकों, उद्यमियों, एमएसएमई और व्यापारिक समुदाय को सेवा प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड के व्यवस्थापकीय संचालक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री निखिल आरेकर जी ने कहा, “रायपुर मध्य भारत का एक उभरता हुआ आर्थिक केंद्र है, जहाँ विकास की अपार संभावनाएँ हैं। “छत्तीसगढ़ में हमारा प्रवेश टीजेएसबी बैंक के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसके तहत हम मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था और वित्तीय स्थिरता को बनाए रखते हुए नए और संभावनाशील क्षेत्रों में विस्तार कर रहे हैं। ” 24,500 करोड़ से अधिक के व्यवसायिक आकार और मजबूत पूंजी आधार के साथ हम विश्वसनीय और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”बैंक के नेतृत्व ने यह भी बताया कि टीजेएसबी बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा “Financially Sound and Well Managed (FSWM)” बैंक के रूप में मान्यता प्राप्त है, जो बैंक की सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था और नियामकीय अनुपालन को दर्शाता है। बैंक अपने विस्तार अभियान को आगे बढ़ाते हुए जयपुर, राजस्थान में भी अपनी शाखा शुरू करने की योजना बना रहा है, जिससे नए क्षेत्रों में उसकी उपस्थिति और सशक्त होगी।टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड के बारे में 1972 में स्थापित, टीजेएसवी सहकारी बैंक लिमिटेड एक मल्टी-स्टेट शेड्यूल्ड को-ऑपरेटिव बैंक है और आज यह भारत का चौथा सबसे बड़ा सहकारी बैंक है। 24,500 करोड़ से अधिक के व्यवसायिक आकार और 160 से अधिक शाखाओं के नेटवर्क के साथ बैंक रिटेल बैंकिंग, एमएसएमई एवं कॉर्पोरेट बैंकिंग, होम लोन, गोल्ड लोन तथा डिजिटल बैंकिंग समाधान सहित विभिन्न वित्तीय सेवाएँ प्रदान करता है। “भरोसे का बैंक, भविष्य का बैंक के अपने सिद्धांत से प्रेरित होकर टीजेएसबी बैंक देशभर में अपना विस्तार करते हुए ग्राहकों को विश्वसनीय और ग्राहक- केंद्रित बैंकिंग सेवाएँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button