मनोरंजन

पता चल गया क्यों लापता होना चाहते थे अभिषेक बच्चन, नए पोस्ट में लिखा- कभी-कभी खो जाना…

ADs

अभिषेक बच्चन ने बुधवार को एक पोस्ट किया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पोस्ट में अभिषेक ने लिखा था कि वह लापता होना चाहते हैं। अभिषेक के इस पोस्ट को पढ़कर फैंस भी परेशान हो गए थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों लिखा। अब अभिषेक ने अपने नए पोस्ट से क्लियर कर दिया है कि आखिर मामला क्या है। यह उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट से रिलेटेड हैं।
अभिषेक की नई फिल्म

अभिषेक ने दरअसल, अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए पोस्टर शेयर किया है। फिल्म का नाम है कालीधर लापता। पोस्टर शेयर कर अभिषेक ने लिखा, ‘चर्चाओं पर अब फुल स्टॉप। कभी-कभी खो जाना कोई दिक्कत नहीं है। यहीं से रियल स्टोरी शुरू होती है। सपनों से भरा हुआ, ट्विस्ट और लोग जिनकी वजह से ये सब हुआ। फिल्म का प्रीमियर 4 जुलाई को होने वाला है।’
क्या लिखा था अभिषेक ने

अभिषेक ने लिखा था, ‘मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था, सब दे दिया अपनों के लिए। अब जरा सा वक्त बस अपने लिए चाहता हूं।’

बता दें कि अभिषेक की हाल ही में फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हुई है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है और इसमें अभिषेक के साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख लीड रोल में थे।

वैसे कालीधर लापता के अलावा अभिषेक फिल्म राजा शिवाजी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को रितेश देशमुख डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म में अभिषेक के अलावा संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेड़कर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button